Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कहानी में इतनी जबरदस्त हो गई है कि सीरियल टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराजमान है। अनुपमा और तुलसी विरानी के बीच की टक्कर काफी बड़ा धमाका कर गई। इस बीच आज के एपिसोड में एक बड़ा धमाका होगा जिसके चलते पूरा विरानी खानदान खतरे में पड़ जाएगा। षड्यंत्र का जाल नोयना ने बिछाया था, जिसमें तुलसी के साथ मिहिर फंस गए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए स्पॉइलर।
वहीं बीते दिन एपिसोड में अंगद अपने कंपनी के शेयर रणविजय को बेच देता है। वहीं ऋतिक और अंगद की लड़ाई होती है। जैसे ही लड़ाई को शांत कराने तुलसी बीच में आती है लेकिन तभी उसे ऋतिक और अंगद धक्का मार देते हैं। अंगद के फैसले से तुलसी नाराज दिखेगी क्योंकि रणविजय की सच्चाई जानने के बावजूद भी उसने फैसला लिया। दूसरी तरफ वृंदा को एक नौकरी ऑफर होगी जिसमें उसे मिहिर की फिजियोथेरेपी करनी होगी।
