टीवी मसाला

'अनुपमा' के बाद अब TV पर फिर से धाक जमाने के लिए तैयार हैं Sudhanshu Pandey, इस शो में विलेन बन फैलाएंगे दहशत

Sudhanshu Pandey To Make Comeback With This TV Show: टीवी के पॉपुलर एक्टर सुधांशु पांडे एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। सुधांशु पांडे बतौर विलेन छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे। उनके कमबैक की बात सुन फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉट स्टार

Sudhanshu Pandey To Make Comeback With This TV Show: टीवी के पॉपुलर एक्टर सुधांशु पांडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुधांशु पांडे ने 'अनुपमा' में रहते हुए बतौर वनराज खूब लाइमलाइट बटोरी। इस सीरियल में उनकी एक्टिंग कमाल की थी। हालांकि कुछ सालों बाद इस शो को सुधांशु पांडे ने बाय-बाय कह दिया। सीरियल में लोगों को वनराज की कमी आज भी खलती है। लेकिन दूसरी ओर सुधांशु पांडे अब एक नए टीवी शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि सुधांशु पांडे को एक बार फिर से विलेन के अवतार में देखने का मौका मिलेगा।

'अनुपमा' से एग्जिट करने के बाद सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) लंबे वक्त के लिए टीवी से दूर रहे। उन्होंने 'पुष्पा इंपॉसिबल' में कदम तो रखा था, लेकिन उस शो में उनकी एंट्री कैमियो थी। सुधांशु पांडे को 'द ट्रेटर्स' में भी देखा गया था, जहां उनके गेम ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब एक्टर 'दो दुनिया एक दिल' (Do Duniya Ek Dil) सीरियल के साथ टीवी पर लौटने के लिए तैयार हैं। सुधांशु पांडे का ये सीरियल कलर्स पर रिलीज होने वाला है, जिसमें विक्रम सिंह चौहान और एक्ट्रेस राची शर्मा मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। 'दो दुनिया एक दिल' के प्रोमो वीडियो के मुताबिक, सुधांशु पांडे सीरियल में बलदेव का किरदार अदा करते दिखाई देंगे, जो कि एक विलेन के रूप में नजर आएगा।

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के कमबैक से फैंस की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है। बता दें कि सुधांशु पांडे ने एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी हाथ आजमाया हुआ है। वह बॉय बैंड 'ए बैंड ऑफ बॉयज' का हिस्सा थे, जिनके गानों ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'अनुपमा' को अलविदा कहने के बाद सुधांशु पांडे अपने बॉय बैंड के साथ फिर से जुड़े थे।

कब रिलीज होगा 'दो दुनिया एक दिल'

विक्रम सिंह चौहान (Vikram Singh Chauhan) और राची शर्मा स्टारर 'दो दुनिया एक दिल' (Do Duniya Ek Dil) 9 मार्च से टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि लीड एक्टर को विलेन की बेटी से ही प्यार हो जाएगा। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इनकी कहानी आगे क्या मोड़ लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article