टीवी मसाला

'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' के प्रीमियर से पहले भगवान की शरण में पहुंची स्मृति ईरानी, एकता कपूर संग किए दर्शन

Ekta Kapoor & Smriti Irani Visit Temple: स्टार प्लस का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' अपने दूसरे सीजन के साथ जलर टीवी पर लौटने वाला है। ऐसे में शो के प्रीमियर से पहले एक्ट्रेस स्मृति ईरानी और प्रोड्यूसर एकता कपूर भगवान के दर्शन करने पहुंची, जिसका वीडियो सामने आया है।

Image

Image Source: Instagram

Ekta Kapoor & Smriti Irani Visit Temple: टीवी दुनिया का आइकोनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' कल तानी 29 जुलाई को रिलीज होने वाला है। 25 सालों बाद एक बाद फिर आपको तुलसी और मिहिर विरानी की जोड़ी देखने को मिलेगी। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' में हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, केतकी दवे, शक्ति आनंद जैसे कई स्टार्स दोबारा नजर आएंगे। इस बीच सीरियल की लीड हसीना स्मृति ईरानी और प्रोड्यूसर एकता कपूर प्रीमियर से पहले भगवान की शरण में जा पहुंची। दोनों ने अपने अपकमिंग सीरियल के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया। यहाँ देखिए वीडियो।

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) का पहला एपिसोड 29 जुलाई को रिलीज होगा जिसके लिए जनता काफी उत्साहित है। ऐसे में इस नई सीजने की शुरुआत करने से पहले स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने भगवान के दर्शन से की। दोनों ही नाथद्वार पहुंची जहां उन्होंने श्रीनाथ जी के दर्शन किए। दोनों ने पुजारी और भगवान के पैरों में माथा टेक अपने आने वाले सीरियल के लिए आशीर्वाद लिया। स्मृति और एकता कपूर को देख मंदिर के बाहर भीड़ हो गई। स्मृति को भीड़भाड़ इलाके से सुरक्षित निकालकर भेज दिया गया। एक दुकानदार ने एकता कपूर को कुल्हड़ वाली चाय भी पीने को दी।

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' कि बात करें तो इसमें रोहित सुचांती, अमन गांधी, शगुन शर्मा, अंकित भाटिया जैसे कई नए और यंग चेहरे भी नजर आएंगे। आए दिन सोशल मीडिया पर सीरियल के बीटीएस वीडियो शेयर कर मेकर्स बज क्रियेट कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि सीरियल का सीजन 2 लोगों को पसंद आएगा या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article