Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Heading For Leap: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। हालांकि अब इसकी टीआरपी पहले के मुकाबले काफी गिर चुकी है। पहले जहां एकता कपूर का सीरियल हमेशा नंबर 1 पर रहता था तो वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लुढ़ककर पांचवे स्थान पर आ चुका है। शो की ऐसी हालत देखते हुए मेकर्स ने अब बड़ा फैसला किया है। दरअसल, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में जल्द ही लंबा लीप आने वाला है। इतना ही नहीं, टीआरपी के लिए एकता कपूर दो किरदारों को मौत के घाट भी उतार सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की बहुओं में छिड़ा महासंग्राम, वैष्णवी-रियो की हुई धूम-धाम से सगाई
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की गिरती टीआरपी के बीच मेकर्स ने शो में 10 साल का लीप लाने का फैसला किया है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, शो की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए इसमें 10 साल का लीप लाया जाएगा। इतना ही नहीं, मेकर्स ने दो जरूरी किरदारों का सफर खत्म करने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये किरदार रियांश और पार्थ हो सकते हैं। शो में जहां रियांश का किरदार आकाशदीप सहगल निभा रहे हैं तो वहीं पार्थ का किरदार सोहिल सिंह अदा कर रहे हैं। खबरों की मानें तो लीप के बाद दोनों किरदारों को मार दिया जाएगा। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है, ऐसे में इसकी आधिकारिक पुष्टि करना मुश्किल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa के बुरे दिन शुरू! TRP में टॉप 5 से हुआ बाहर, अब राजन शाही को लताड़ रहे हैं दर्शक

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'लॉकअप 2' में नजर आएंगे आकाशदीप सहगल
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) एक्टर आकाशदीप सहगल को लेकर ये भी बताया जा रहा है कि जल्द ही वह ओटीटी पर आने वाले शो 'लॉकअप 2' में नजर आ सकते हैं। 'लॉकअप 2' के मेकर्स के साथ आकाशदीप सहगल की बातचीत जारी है। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्टर की भले ही मेकर्स संग बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।
