Anupamaa Viewers Angry On TRP Downfall: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' पर गाज गिर गई है। 'अनुपमा' जहां टीआरपी में हमेशा नंबर 1 पर रहता था तो वहीं इस सप्ताह ये शो टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है। इतना ही नहीं, 'अनुपमा' (Anupamaa) की रेटिंग पहले के मुकाबले काफी हद तक गिर गई है। ऐसे में दर्शकों ने राजन शाही को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन शाही को लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। दर्शकों का कहना है कि राजन शाही (Rajan Shahi) ने उनकी एक नहीं सुनी। लोगों ने ये तक कहा कि ये मेकर्स इसी लायक हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV TRP Report Week 23: छह साल में पहली बार टॉप 5 से बाहर हुआ 'अनुपमा', नंबर 1 पर लहरा इस शो का परचम
राजन शाही पर भड़के दर्शक
'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी को देख दर्शक सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने 'अनुपमा' की टीआरपी को लेकर लिखा, "उस शो को गिरता देख बहुत दुख होता है, जिसे आप कभी दिल से चाहते थे। पहले नंबर से टीआरपी पॉजिशन इतना गिर गई कि टॉप 5 से भी बाहर हो गए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "डायरेक्टर कट प्रोडक्शन, मिस्टर शाही और स्टार प्लस इसी के लायक हैं। और मत सुनो हमारी। न #Maan देना न अनुपमा को कोई खुशी या सम्मान देनी है। लेकिन अभी भी बुरा लग रहा है शो के लिए और रुपाली गांगुली के लिए। क्या से क्या कर दिया डीकेपी। जो कभी टॉप पे था, आस-पास भी कोई नहीं था। उसका क्या कर दिया।"
'अनुपमा' के लिए तीसरे यूजर ने लिखा, "और दिखाओ चोमू कपल प्रेही (प्रेम और राही), बेकार अंश की हफ्ते चलने वाली शादी और दर्शकों की अनुपमा को लेकर मांग पर ध्यान मत दो तो यही होगा। रुपाली गांगुली के लिए बुरा लग रहा है। लेकिन डीकेपी इसी के लायक है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: अंश और प्रेरणा की शादी में रोड़े अटकाएगा प्रेम, दामाद को ठेंगा दिखाएगी अनुपमा

Anupamaa की बुरी तरह गिरी टीआरपी
बता दें कि रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही देखने को मिलेगा कि अंश और प्रेरणा की शादी होगी। वहीं दूसरी ओर फूड कार्निवल कॉम्पिटीशन में अनुपमा और प्रेम फिर से आमने-सामने आने वाले हैं।
