टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Promo: शो में वरदान के साथ एंट्री मारेंगे कंटेस्टेंट्स, मेकर्स की नई रणनीति कर देगी हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 6, 2026, 01:03 PM IST

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें सलमान खान ने शो के इस सीजन का नया हिंट दिया है। प्रोमो में बताया गया है कि कंटेस्टेंट्स को वरदान मिलेगा।

Image

salman khan bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन का ऐलान हो गया है। मेकर्स इस शो की तैयारियों में लगे हैं। अब तक शो की प्रीमियर डेट सामने आ चुकी है। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) टीवी पर 6 सितंबर से धमाका करेगा और इसी वजह से मेकर्स इस शो के कंटेस्टेंट्स की तलाश में लगे हैं। अब तक सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जो सलमान खान के शो में धमाका कर सकते हैं। इन सबके बीच, शो का एक नया प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है, जिसमें मेकर्स की तरफ से शो की नई रणनीति का खुलासा किया गया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'सबकुछ बिखर रहा है...': मानसिक रूप से टूट गए हैं Parth Samthaan! पोस्ट में दिया हेल्थ अपडेट

    बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स को मिलेगा वरदान

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। प्रोमो में साफ बताया गया है कि सलमान खान के शो में इस बार कंटेस्टेंट अकेले नहीं होंगे। उन्हें किसी न किसी का साथ जरूर मिलेगा। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान बोल रहे हैं, 'इस बार बिग बॉस में घरवालों को मिलेगा एक वरदान। तथास्तू मेरी जान।' वहीं, बैकग्राउं की बात करें तो सलमाान खान दंगल के एक एरिया में खडे़ हैं और वहां पर बैकग्राउंड में बहुत सारे लोग खडे़ हैं जो शोर मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस प्रोमो में बिग बॉस के लोगो ने भी सबका ध्यान खींच लिया है, जो सिर्फ ब्राउन रंग का है और पूरा सेट भी ब्राउन कलर का है। बिग बॉस वाली लग्जरी वाइब सेट से नहीं आ रही है। ऐसा लग रहा है कि इस बार बिग बॉस का घर काफी अलग होने वाला है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 18 Grand Premiere: Amitabh Bachchan संग मस्ती करते दिखेंगे Sunny Deol-Aamir Khan

      सेट से लीक हुई तस्वीर

      बता दें कि बिग बॉस के सेट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी है। इस बार मेकर्स की तरफ से घर को काफी अलग बनवाया गया है। इस बार शो किसी जेल से कम नहीं लग रहा है। सेट से लीक हुई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिर्फ बेरंग दीवारे हैं और जेल की तरह नीचे दो दरवाजे भी हैं। इस तस्वीर ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। अब फैंस जल्द से जल्द बिग बॉस 20 का घर अंदर से देखना चाहते हैं।
      End of Article