Kushal Tandon Troll Karan Veer Mehra: शो 'बिग बॉस 18' विनर और एक्टर करण वीर मेहरा इन दिनों लोगों के निशाने पर बने हुए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर हिंदू-मुस्लिम की एकता पर कविता शेयर की थी। वीडियो में नम आँखों से करण वीर मेहरा लोगों को लिखी हुई कविता सुनाई। ये देख एल्विश यादव ने उन्हे ट्रोल करने में जरा सा समय नहीं लगाया। अब इसके बाद करण वीर को टीवी एक्टर कुशाल टंडन से भी बेइज्जती का सामना करना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर कुशाल ने क्या कहा।
करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की वीडियो को इंस्टाग्राम पर रिपोस्ट कर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) लिखते हैं 'अरे भाई इसके बाथरूम का कोई पानी बंद कराओ। पाकिस्तान की टिकेट करवाओ इसकी।' दरअसल वीडियो में करण के इंटरव्यू में एक क्लिप देखने को मिली जिसमें वो कबूल कर रहे हैं कि वो खुद पाकिस्तान से है। करण ने बताया कि उनके दादा पेशावर से और नानी अमृतसर की हैं। बस फिर लोगों के साथ-साथ कुशाल टंडन भी करण वीर को पाकिस्तान भेजना चाहते हैं। इससे पहले एल्विश x पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि पाकिस्तान से वोट आए थे क्या?

Kushal Tandon Troll Karan Veer Mehra
जहां एक तरफ करण की इस वीडियो का मजाक उड़ाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कई फैंस उनका जमकर समर्थन कर रहे हैं। अब देखना होगा कि कुशाल की इस बात पर करण वीर मेहरा क्या रिएक्शन देंगे। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम इलाके में आतंकियों ने हमला कर 26 मासूम लोगों की जान ली थी। वहां के लोगों ने दावा किया कि आतंकियों ने सिर्फ गैर मुस्लिम लोगों को अपना निशाना बनाया। हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया।
