Kunickaa Sadanand Do Not Think Believe That Tanya Mittal Is Spiritual: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपनी पहचान बनाने वाली कुनिका सदानंद अक्सर चर्चा में रहती हैं। कुनिका सदानंद ने 'बिग बॉस 19' में रहकर लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। एक्ट्रेस ने यूं तो बिग बॉस में लंबा सफर तय किया था, हालांकि वह फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो गईं। लेकिन इन सबसे इतर कुनिका सदानंद हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। इस इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के बारे में भी बात की। साथ ही एक्ट्रेस का कहना है कि वह नहीं मानती हैं कि तान्या मित्तल एक आध्यात्मिक इंसान हैं। अपनी कही गई बातों के लिए कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) खूब चर्चा में बनी हुई हैं।
कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने टेली मसाला को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने तान्या मित्तल के सिलसिले में काफी बात की। उन्होंने कहा, "आप अपने आप को आध्यात्मिक कहते हैं, लेकिन मैं नहीं मानती की वो आध्यात्मिक हैं। वो धार्मिक हैं और उनके घर में भी धर्म को बहुत प्राथमिकता दी जाती है, जो कि अच्छी बात है। शायद राम जी राम जी बोलकर उसे हिम्मत मिलती है, जैसे मुझे गुरुजी को याद कर मेडिटेशन करके शांति मिलती है। लेकिन मेरे हिसाब से आध्यात्मिक इंसान को माफ करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। वरना वो कहीं न कहीं अटक जाता है।"
कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने पार्टी का किस्सा भी साझा किया कि कैसे अली ने तान्या मित्तल को समझाने की कोशिश की थी। कुनिका सदानंद ने कहा, "पार्टी में अली नाम का लड़का जो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुका है। उसने तान्या मित्तल जो कि हिंदू है, उसे समझाया कि राम जी की क्या सीख है। राम जी तो सबको माफ करते थे, आप क्यों नहीं करते। आप माफ अपने लिए करो, मैंने अपने लिये माफ किया। क्योंकि मैंने ऐसा किया तो मैं इस चीज से मुक्त हो गई, क्योंकि बिग बॉस में जाना चिंता से कम नहीं है। हर इंसान जो बिग बॉस में जाए, उसे थेरेपी करानी चाहिए।"
कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने इंटरव्यू में बताया कि तान्या मित्तल अच्छी और प्यारी लड़की है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं तो उसे घर में भी डांट देती थी। लेकिन अब वो वीडियो बना रही है कि मम्मी आपने मुझे क्यों नहीं सिखाया? अरे क्यों? तुम्हारा सच है, तुम्हें पता है ना। तान्या मित्तल की भले ही बेज्जती हुई, लेकिन आज उसे पूरी दुनिया जानती है। उसने झेला है, लेकिन वो हीरा बनकर निकली है तो हीरे की तरह बर्ताव करो ना।
