टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस 19' में कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ सलमान खान ने किया पक्षपात! आरोपों पर अब मेकर्स ने बताया सच

Exclusive Bigg Boss 19 Producer Open Up On Allegation Of Salman Khan Being Biased: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर कई बार आरोप लग चुके हैं कि वह 'बिग बॉस 19' में कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ पक्षपाती होते हैं। इस मामले पर अब शो के ही एक प्रोड्यूसर दीपक धर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Exclusive Bigg Boss 19 Producer Open Up On Allegation Of Salman Khan Being Biased: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सलमान खान जल्द ही 'बैटल ऑफ गलवान' मूवी में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। आखिरी बार सलमान खान को 'बिग बॉस 19' में बतौर होस्ट देखा गया। लेकिन इस शो में रहते हुए कई बार सलमान खान (Salman Khan) पर आरोप लगे कि वह कुछ कंटेस्टेंट्स के लिए पक्षपाती हो रहे हैं और उन्हें जानबूझकर फेवर कर रहे हैं। सलमान खान पर लगे इन आरोपों को लेकर अब 'बिग बॉस 19' के ही एक प्रोड्यूसर दीपक धर ने चुप्पी तोड़ी है। दीपक धर ने सलमान खान पर लगे आरोपों का सच जाहिर किया है।

'बिग बॉस' (Bigg Boss) के स्क्रिप्टेड होने और सलमान खान (Salman Khan) के पक्षपाती होने के आरोपों पर प्रोड्यूसर दीपक धर ने कहा, "सलमान भाई कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं कर सकते हैं। वो सलमान भाई हैं। वो बड़े भाई हैं। हम उन्हें प्यार करते हैं, उनका सम्मान करते हैं और वो शो की जान हैं। वो भी जानते हैं कि लोग तो बोलेंगे ही। लेकिन हमें सही और मेकर्स के तौर पर जिम्मेदार होना है। हमें उनका साथ और दिशा-निर्देशन प्राप्त है और हम हर किसी को जवाब नहीं देते हैं। जब जवाब देना होता है, तब ही देते हैं।" दीपक धर ने सलमान खान को गोल्डन हार्ट वाला इंसान भी बताया।

सलमान खान (Salman Khan) के बारे में बात करते हुए दीपक धर यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, 'वो इतने निष्पक्ष हैं, वो गोल्डन दिल वाले इंसान हैं। वो कैसे पक्षपाती हो सकते हैं, नहीं हो सकते। वो नैरेटिव में पूरी तरह से शामिल रहते हैं कि किस तरह गेम को सही और संतुलित रखना है।' बता दें कि सलमान खान 'बिग बॉस 4' से शो को होस्ट कर रहे हैं और अभी तक बतौर होस्ट इस रियलिटी शो से जुड़े हुए हैं। शो में हर बार ही उनके अंदाज को खूब पसंद किया जाता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article