टीवी मसाला

Kundali Bhagya Twist: निधि की वजह से प्रीता पर मंडराया खतरा, राजवीर- पलकी की शुरू होगी लव स्टोरी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 3, 2023, 11:56 AM IST

Kundali Bhagya Latest Spoiler: जीटीवी के शो कुंडली भाग्य में एक तरफ जहां राजवीर और पलकी की लवस्टोरी शुरू हो गई है। दूसरी तरफ निधि प्रीता को ढूंढ लेगी और उसे अपने रास्ते से हाटने का प्लान बनाती हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

Image

kundali bhagya (credit pic: instagram)

Kundali Bhagya Latest Spoiler: जी टीवी के पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले है। शो में करण अपनी पत्नी प्रीता को ढूंढने की तमाम कोशिश कर रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजवीर मोहित को अपने पास्ट के बारे में बताता है। राजवीर मोहित से कहता है कि वो करण से बहुत नफरत करता है क्योंकि उसने उसकी मां को धोखा दिया है। वो करण को कभी माफ नहीं करेगा।

लूथरा फैमिली में काव्या के आने से पूरा परिवार खुश होता है। परिवार के सदस्य काव्या को सरप्राइज देने का प्लान करते हैं। करण काव्या से वादा करता है कि वो उसकी मां को जल्द वापस लेकर आएगा। वहीं, प्रीता को एहसास होता है कि करण के साथ उसका कुछ कनेक्शन है। प्रीता गुरप्रीत को बताती है कि उसने फिर से धुंधली यादे देखी है। गुरप्रीत को लगता है कि प्रीता की याददाश्त जल्द वापस आएगी।

पलकी और राजवीर की शुरू हुई लव स्टोरी

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजवीर और पलकी लंबे समय के बाद एक- दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। राजवीर और पलकी की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। एक तरफ जहां पलकी राजवीर से प्यार करती हैं। वहीं, शौर्य को भी पलकी से प्यार हो गया है। तीनों के बीच में लव ट्राएंग्ल देखने को मिलने वाला है। राजवीर इन दिनों लूथरा कंपनी में काम कर रहा है। राजवीर पहली बार अपनी बड़ी बहन काव्या से मिलेगा। काव्या को देखकर उसे इमोशनल एहसास हो गया है। क्या राजवीर अपने पिता को माफ कर पाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article