Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वॉर एपिसोड में दर्शकों से कंटेस्टेंट्स की हरकत के लिए माफी मांगी थी। शो के होस्ट सलमान ने जैद हदीद, आकांक्षा पुरी, फलक नाज और बेबिका को जमकर फटकार लगाई थी। वीकेंड का वॉर एपिसोड में आकांक्षा पुरी घर से बेघर हो गई है। आकांक्षा के जाते ही घर में जैद हदीद की बॉन्डिंग जिया शंकर से बढ़ती हुई नजर आई। अभिषेक मल्हान किचन एरिया में मनीषा रानी से कहते हैं कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा है।
अभिषेक मल्हान मनीषा रानी से कहते हैं कि जैद और जिया के बीच अचानक इतनी नजदीकियां कैसे बढ़ गई है। ये हमेशा जिया को अपने बेटी -बेटी कहता था। ये मेरी बेटी जैसी है। मनीषा रानी कहती हैं कि मुझे दोनों को देखकर नहीं लगता है कि इनके बीच बाप -बेटी जैसा कुछ है।
अभिषेक मल्हान ने जैद और जिया के बढ़ती नजदीकियों पर उठाए सवाल
मनीषा ने आगे कहा कि दोनों की नजदीकियां बहुत बढ़ गई है। हो सकता है दोनों अच्छे दोस्त हो, बेस्टफ्रेंड हो या इससे कुछ ज्यादा भी हो सकते हैं। जिया ने कहा था कि जैद ने कहा है कि उसे मुझे देखकर अपनी बेटी की याद आती है।
अभिषेक मनीषा से कहते हैं कि मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा है कि इस घर में कौन क्या कर रहा है। घर में मनीषा अपनी मां को याद करके काफी इमोशनल हो जाती है। अब्दू मनीषा को संभालते हैं और कहते हैं कि मैं भी अपने परिवार से छह महीने से दूर हूं। मैं समझ सकता हूं तुम्हें कैसा लग रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी, साइरस, बेबिका ध्रुवे, अविनाश सचदेवा, जैद हदीद नॉमिनेटेड हुए हैं।
