टीवी मसाला

Kundali Bhagya में Holi पर हुआ था रोमांस, Shraddha Arya और Dheeraj Dhoopar के इंटीमेट सीन्स ने लगाई थी आग

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 7, 2023, 01:38 PM IST

kundali bhagya holi episode intimate scenes: आज भी श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर के प्रशंसक उन्हें शो का हिस्सा नहीं होने के बावजूद बहुत प्यार करते हैं। अब होली के मौके पर भारतीय टेलीविजन के सबसे हॉट सीन्स में से एक को दर्शक फिर से देखना चाहते हैं, जिसने टीवी सेट को आग लगा दी थी।

Image

kundali bhagya TV serial

kundali bhagya holi episode video: कुंडली भाग्य, टेलीविजन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शोज में से एक है। शो में प्रीता अरोड़ा की भूमिका निभाने के बाद से श्रद्धा आर्य, घर-घर एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं, उन्होंने देखते ही देखते दर्शकों को दिलों पर कब्जा कर लिया है। श्रद्धा को शुरू में कुंडली भाग्य में धीरज धूपर के साथ देखा गया था, उन्होंने करण लूथरा की भूमिका निभाई थी। तभी से प्रशंसकों को करण और प्रीता के साथ प्यार था। आज भी श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर के प्रशंसक उन्हें शो का हिस्सा नहीं होने के बावजूद बहुत प्यार करते हैं। अब होली के मौके पर भारतीय टेलीविजन के सबसे हॉट सीन्स में से एक को दर्शक फिर से देखना चाहते हैं, जिसने टीवी सेट को आग लगा दी थी। हम बात कर रहे हैं श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर के होली इंटीमेट सीन्स की, जो एकबार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर ने स्क्रीन पर लगा दी थी आग

कुंडली भाग्य और श्रद्धा आर्य, लगभग हर दिन एंटरटेनमेंट न्यूज सेक्शन में सुर्खियां बटोरते हैं। सीरियल अब एक बड़ा लीप लेने जा रहा है। शो में 20 साल का जेनरेशन लीप आएगा। इसी के साथ शक्ति अरोड़ा ने कुंडली भगय छोड़ दिया है, जबकि श्रद्धा आर्य शो का हिस्सा बनी रहेंगी। वहीं अब होली 2023 के मौके पर पिछले साल के कुंडली भाग्य के होली सीन्स वायरल हो रहे हैं। जिसमें श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर के रोमांटिक सीन शामिल हैं। श्रद्धा और धीरज ने अपनी सिजलिंग हॉट केमिस्ट्री के साथ टीवी स्क्रीन को आग लगा दी थी।

सीरियल में उस दौरान करण और प्रीता के मतभेद थे लेकिन वे होली समारोह के दौरान करीब आ गए थे। जब दोनों नशे में थे, करण और प्रीता का रोमांस देखने को मिला था। करण ने प्रीता को अपनी भावनाओं का एहसास कराया था। उनकी सुपर केमिस्ट्री को देख प्रशंसकों का दिल भर आया था।

आगामी एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। रॉक्सी और नताशा अब करण/अर्जुन को मारने की योजना बनाएंगे। करण और प्रीता अपना रोमांटिक हनीमून मना रहे होंगे। तभी रॉक्सी और नताशा उनके कमरे में आग लगा देंगे। ऐसे में ये देखना होगा क्या वाकई करण और प्रीता इसमें जीवित बनेंगे?

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहान author

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी क... और देखें

End of Article