टीवी मसाला

प्रेग्नेंट बीवी को छोड़ कुनिका सदानंद संग अफेयर कर रहे थे कुमार सानू, एक्स-पत्नी ने एक-एक करतूत से उठाया पर्दा

Kumar Sanu Having Affair With Kunickaa Sadanand Leaving Prengnant Wife: 'बिग बॉस 19' की कुनिका सदानंद इन दिनों कुमार सानू संग अफेयर के कारण विवादों में घिर गई हैं। वहीं अब कुमार सानू की एक्स पत्नी ने भी उनके और कुमार सानू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दोनों की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- कुमार सानू, कुनिका सदानंद इंस्टाग्राम

Kumar Sanu Having Affair With Kunickaa Sadanand Leaving Prengnant Wife: 'बिग बॉस 19' की कुनिका सदानंद ने सुर्खियां बटोरने में कोी कसर नहीं छोड़ी है। कुनिका सदानंद ने 'बिग बॉस 19' में रहते हुए तान्या मित्तल और नीलम गिरी के सामने कुमार सानू संग अफेयर का जिक्र किया था। कुनिका सदानंद ने बताया था कि 27 साल तक उन्होंने इस अफेयर की बात को छुपाकर रखी। कुनिका ने ये भी दावा किया था कि लिव-इन में होने के बाद भी कुमार सानू ने किसी और के साथ भी अफेयर शुरू कर दिया था। कुनिका सदानंद की इन बातों पर अब कुमार सानू की एक्स पत्नी रीटा भट्टाचार्या ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के साथ-साथ कुमार सानू की भी पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कुमार सानू की एक्स-पत्नी रीटा भट्टाचार्या ने विरल भयानी संग बातचीत के दौरान कुमार सानू और कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने कहा, "जब कुनिका ने कहा कि सानू जी का अफेयर किसी और के साथ था तो वो भी तो वही कर रही थीं। जब सानू जी उनके साथ रह रहे थे, उनका अफेयर चल रहा था तो वो मेरे साथ शादीशुदा थे। मैं प्रेग्नेंट थी उस वक्त। वो हर किसी से कह रही हैं कि उन्होंने अपने दुख को 27 साल तक दबाकर रखा। आपका 26 साल का बेटा है। आपको इतना दुख कहां से आया। हमने ये तो कभी नहीं सुना कि आप शादीशुदा शख्स के साथ अफेयर कर सकते हो।"

रीटा भट्टाचार्या यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के सिलसिले में आगे कहा, "आप मां हैं और मैं इसके खिलाफ नहीं हूं। लेकिन मैं आपको सिर्फ सच बता रही हूं। जब आपका 26 साल का बेटा है तो आप किस तरह 27 साल से अपने गम को छुपा रही हैं। आप 70 वर्षीय महिला से शादी कर सकते हैं और 26 साल का बेटा होगा? हमारे देश में तो ये नहीं है।" बता दें कि कुमार सानू ने रीटा भट्टाचार्या से साल 1980 में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। लेकिन 1994 में कुमार सानू और रीटा का तलाक हो गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article