टीवी मसाला

Krystle D'Souza के सीक्रेट बॉयफ्रेंड के नाम से उठ गया पर्दा, दुबई में है करोड़ों का बिजनेस

Krystle D'souza Boyfriend: टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आखिरकार क्रिस्टल डिसूजा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड की पहचान सभी के आगे आ गई है। आखिर कौन है वो लकी शख्स जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Krystle D'Souza का कौन सीक्रेट बॉयफ्रेंड/ फोटो क्रेडिट-क्रिस्टल डिसूजा इंस्टाग्राम

Krystle D'souza Boyfriend: टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। तमाम हिट शोज देने के बाद फैंस क्रिस्टल डिसूजा की एक्टिंग के कायल हो चुके हैं। जैसा की सभी को मालूम है कि बीते महीने अपने जन्मदिन पर एक मिस्ट्री मैन संग तस्वीर शेयर की थी, जिससे उन्होंने सीक्रेट रखते हुए रिलेशनशिप की घोषणा कर डाली। ऐसे में हर कोई जानना चाहता था कि आखिर वो कौन शख्स है जिसने क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'souza) का दिल चुरा लिया। लेकिन अब शख्स की मिस्ट्री खत्म हो चुकी है बल्कि ये कोई और नहीं दुबई का एक फेमस बिजनेसमैन है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Desi Bling स्टार एपी को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस Krystle Dsouza? सामने आए वीडियो ने फैंस के बीच बढ़ाई हलचल)

कौन है क्रिस्टल डिसूजा का बॉयफ्रेंड

एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा नेटफलिक्स के शो देसी बलिंग में नजर आ रहे एपी को डेट कर रही हैं। जी हाँ, पेशे से एपी एक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। सूत्रों का कहना है कि क्रिस्टल डिसूजा और एपी काफी महीनों से एक दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों की एक दूजे के साथ काफी अच्छी बान्डिंग है लेकिन कपल अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करना चाहता। वहीं क्रिस्टल की लगातार दुबई यात्रा बयां कर रही है कि वो एपी संग काफी खुश हैं। दोनों एक दूजे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। धीरे-धीरे एपी और क्रिस्टल का रिश्ता गहरा होता जा रहा है। ऐसे में फैंस क्रिस्टल और एपी के लिए काफी ज्यादा खुश हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Krystle Dsouza ने Desi Bling फेम AP संग कंफर्म किया रिश्ता? बिजनेसमैन के प्यार में लट्टू होकर शेयर की कोजी फोटो)
Krystle D'Souza Boyfriend

Krystle D'Souza का सीक्रेट बॉयफ्रेंड/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

    क्रिस्टल डिसूजा की डेटिंग हिस्ट्री

    बता दें कि क्रिस्टल डिसूजा एपी से पहले गुलाम गौस दीवानी को डेट कर रही थीं। कहा जाता है कि दोनों ने एक दूजे को तीन साल तक डेट किया लेकिन बाद में रास्ते अलग कर लिए। वहीं क्रिस्टल डिसूजा का नाम सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' के को-स्टार करण टैकर संग भी जुड़ चुका है।
    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article