Krystle Dsouza Shared Romantic Photo With Mystery Man: धुरंधर गर्ल क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों सुर्खियों में हैं। क्रिस्टल डिसूजा (Krystle Dsouza) का नाम देसी ब्लिंग फेम एपी (Desi Bling Star AP) संग जुड़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि क्रिस्टल एपी के प्यार में लट्टू हो चुकी हैं और ये रूमर्स उनके एक वीडियो की वजह से शुरू हुए थे। इन खबरों को आग लगाने का काम क्रिस्टल ने खुद कर दिया है। एक्ट्रेस ने अब अपनी मिस्ट्री मैन के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने लविंग पार्टनर के साथ कौजी होती दिख रही हैं। आइए आपको फोटो दिखाते हैं। (ये भी पढ़ें: ICU से अब तक बाहर नहीं आए Shoaib Ibrahim ने पिता, एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट; मायूस दिखीं Dipika Kakar)
क्रिस्टल डिसूजा ने मिस्ट्री मैन संग शेयर की फोटो
क्रिस्टल डिसूजा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक फोटो लगाकर इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस तस्वीर के साथ क्रिस्टल ने फैंस के साथ एक गेम खेल दी है। इस तस्वीर में क्रिस्टल ने अपना तो चेहरा दिखाया है, लेकिन अपने लविंग पार्टनर का चेहरा छुपा दिया है, जिसके बाद वो इंसान मिस्ट्री मैन बन गया है। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि क्रिस्टल ने इस इंसान का हाथ पकड़ रखा है और कैमरे के सामने अपना स्टाइल दिखा रही हैं। वहीं, मिस्ट्री मैन का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन उस इंसान का एक हाथ दिख रहा है, जिसमें उसने महंगी सी घड़ी पहनी है। इस तस्वीर के साथ क्रिस्टल ने हार्ट और एविल आई वाला इमोजी लगाया है, ताकि वह लोगों की बुरी नजर से अपने बॉन्ड को बचा सकते। फैंस अब दावा कर रहे हैं कि ये शख्स एपी ही हैं। (ये भी पढ़ें: Arvind Vaidya को देश का सबसे बड़ा सम्मान मिलने के बाद Anupamaa के सेट पर मनाया गया जश्न, देख इमोशनल हुए बापू जी)
Krystle Dsouza (photo credit- instagram)
