टीवी मसाला

38 साल की उम्र में Krushna Abhishek की बहन लेंगी सात फेरे! अप्रैल में बॉयफ्रेंड संग रचाएगी शादी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 1, 2024, 07:38 PM IST

कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह जल्द शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से शादी करने वाली हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस कब करने वाली हैं शादी और कौन-कौन से स्टार्स होंगे इस बिग फैट वेडिंग में शामिल।

Image

Arti Singh (credit pic: instagram)

कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक (Abhishek Krushna) की बहन आरती सिंह (Arti Singh) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। फैंस एक्ट्रेस की शादी के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरती अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस आने वाले महीनों में शादी कर सकती हैं। एक्ट्रेस अप्रैल और मई इन में से किसी एक महीने में शादी कर सकती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने मनपसंद वेन्यू की तलाश कर रही हैं।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, आरती मुंबई में ही शादी करना चाहती हैं। वो डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करेंगी। एक्ट्रेस बिग फैट पंजाबी वेडिंग करना चाहती हैं। एक्ट्रेस चाहती हैं कि उनकी शादी में परिवार और सभी दोस्त शामिल हो। आरती की शादी में सभी फंक्शन धूमधाम से होंगी।

शादी में शामिल होंगे ये सदस्य

रिपोर्ट के अनुसार, आरती की शादी में मामा गोविंदा, सलमान खान, शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार समेत कई लोग नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस की शादी के सभी फंक्शन ग्रैंड होंगे। आरती और दीपक एक- दूसरे को एक साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को लगता है कि वो भविष्य में साथ में बेहद खुश रहेंगे। एक्ट्रेस की शादी उनके भाई कृष्णा का सबसे बड़ा सपना है। इस पल का एक्टर को बेसब्री से इंतजार है। अभी तक आरती के परिवार ने शादी की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं। एक्ट्रेस पर्दे पर बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने कई हिट टीवी शो में काम किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article