बॉलीवुड

Exclusive: जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोलींं- आसान नहीं होता है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 1, 2024, 04:27 PM IST

जार्जिया एंड्रियानी अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। ब्रेकअप के तुंरत बाद अरबाज ने शूरा खान संग दूसरी शादी कर सबको चौंका दिया था। जॉर्जिया ने बताया कि अरबाज से ब्रेकअप के बाद का फेज आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए मुश्किल दौर था।

Image

Arbaaz Khan and Giorgia Andriani (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) लंबे समय तक जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कम्पैटिबिलिटी इशू की वजह से एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था। जार्जिया अपने सिगिंग करियर फोक्स पर ध्यान दे रही हैं। वहीं, अरबाज ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है। जॉर्जिया ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि अरबाज से ब्रेकअप के बाद वो टूट चुकी थी। उनके लिए काफी मुश्किल दौर था। जॉर्जिया ने अरबाज की तारीफ करते हुए कहा कि वो अच्छे इंसान हैं।

जॉर्जिया ने कहा, अरबाज अच्छे इंसान हैं। हां, हम अलग हो गए हैं और पार्टनर के जाने के बाद का खालीपन हमेशा महसूस होता है। किसी को जाने देना आसान नहीं होता है क्योंकि आप किसी के साथ पर्सनली जुड़े होते हैं। लेकिन किसी एक को रिलेशनशिप खत्म होने के बाद मूव ऑन करना पड़ता है। मैं उन्हें ऑल द बेस्ट कहना चाहती हूं और मैं अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हूं।

अरबाज से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं जॉर्जिया

जॉर्जिया से पूछा गया कि आपने बारे में कौन सा रूमर सुना है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है? एक्ट्रेस ने कहा, रिपोर्ट्स में आया था कि मैं किसी एक्टर को डेट कर रही थी। लेकिन ये सिर्फ अफवाह थी। इसके बावजूद ये खबर आग की तरह इंटरनेट पर फैल गई थी। मैं कहना चाहती हूं कि उस खबर में कोई सच्चाई नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी अपनी जर्नी है और मैं किसी सेलिब्रिटी को फॉलो नहीं करती हूं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article