Kritika Kamra-Gaurav Kapoor Wedding Date: एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और उनके लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड गौरव कपूर (Gaurav Kapoor) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। अब इन सब के बीच कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की डेट भी सामने आ गई रहै। कृतिका कामरा और गौरव कपूर इस दिन शादी करने जा रहे हैं। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की डेट क्या है।
कब होगी कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी?
एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इसकी वजह कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की डेट का सामने आना है। कपल किस दिन शादी करने जा रहे हैं इसका खुलासा हो गया है। Bombay Times की रिपोर्ट के मुताबिक कपल 11 मार्च को गौरव के मुंबई स्थित घर में एक छोटी-सी रजिस्ट्रेशन सेरेमनी करेंगे। ये बहुत ही सादा और निजी आयोजन होगा, जिसमें सिर्फ दोनों के करीबी परिवार के लोग ही मौजूद रहेंगे। इसके बाद 12 मार्च की शाम में मुंबई में एक शानदार पार्टी होगी, जिसमें दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और फिल्म व क्रिकेट जगत के लोग शामिल होंगे। एक दोस्त ने बताया कि कृतिका और गौरव चाहते थे कि उनकी शादी सच्ची और दिल से हो, न कि सिर्फ दिखावे की। वे परंपराओं का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही अपनी पसंद और स्टाइल को भी बनाए रखना चाहते थे। पार्टी में उनकी एक साथ की जिंदगी, प्यार और खास रिश्तों को खूबसूरती से दिखाया जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक शादी की डेट को लेकर अभी कोई अधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।
लंबे समय से कर रहे हैं डेट
कृतिका कामरा और गौरव कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कपल ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था, जिसके बाद से दोनों की शादी को लेकर न्यूज आ रही है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
