Kritika Kamra Wedding: टीवी से करियर की शुरुआत की और अब बॉलीवुड और ओटीटी पर धमाल मचा रहीं कृतिका कामरा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी साल कृतिका ने गौरव कपूर संग रिलेशनशिप ऑफ़िशियल कर डाला था सोशल मीडिया कर जरिए। अक्सर दोनों के वेकेशन ट्रिप की तस्वीरें वायरल होती हैं। वहीं अब इस बीच एक बड़ी खबर फैंस के हाथ लगी कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर जल्द ही सात फेरों के बंधन में बंधने वाले हैं। आखिर शादी कब और कहाँ होंगी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पूरी डिटेल्स।
जहां एक तरफ ये कृतिका कामरा की पहली शादी होगी लेकिन गौरव कपूर एक तलाकशुदा शख्स हैं। साल 2014 में गौरव ने एक्ट्रेस किरत भट्टल संग सात फेरे लिए थे। हालांकि आपसी मतभेतों के चलते दोनों ने 2021 में अलग होने का फैसला लिया। क्रिकेट होस्ट और एंकर गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी का सभी को इंतजार रहेगा।
