टीवी मसाला

छोड़ा भारत... Avika Gor पति के साथ विदेश में हुईं शिफ्ट, Khatron Ke Khiladi 15 के बाद TV को कहेगी अलविदा?

Avika Gor Shifted Abroad: एक्ट्रेस अविका गौर ने फैंस को शॉकिंग खबर दी है। अविका गौर ने इंडिया छोड़ दिया है और वह विदेश में शिफ्ट हो गई हैं। अब विदेश में रहकर अविका के एक्टिंग करियर का क्या होगा?

Image

avika gor (photo credit- instagram)

Avika Gor Shifted Abroad: टीवी सीरियल बालिका वधू से घर-घर में मशहूर हुईं अविका गौर साल 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी के बंधन में बधी थीं। अविका गौर (Avika Gor) और मिलिंद ने अपनी लाइफ में बड़ा फैसला लिया है। दोनों इंडिया छोड़कर विदेश में शिफ्ट हो रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में आने से पहले अविका ने खुद खुलासा किया है कि वह और मिलिंद बैंकॉक में शिफ्ट हो रहे हैं। कपल ने वहां पर शानदार घर भी खरीद लिया है। अविका के इस खुलासे से फैंस को तगड़ा झटका मिला है। अविका ने ये भी बताया है कि क्या विदेश में शिफ्ट होने के बाद उनका एक्टिंग करियर खत्म हो जाएगा? (ये भी पढ़ें: Anupamaa 7 Twist: राही को जोरदार थप्पड़ मारने के बाद प्रेम का भूत उतारेगी अनुपमा, वसुंधरा की निकालेगी हेकड़ी)

पति के लिए विदेश में शिफ्ट हुईं अविका गौर

अविका गौर ने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत की है। इस मौके पर ही उन्होंने खुलासा किया है कि वह बैंकॉक में शिफ्ट हो गए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि हमनें वहां पर एक घर खरीदा है और वहां पर सब मेरी पसंद से हुआ है। मिलिंद और मैंने महसूस किया है कि वहां काम के अवसर ज्यादा है। मुझे भी ये अमेजिंग लग रहा है। मुझे हमेशा ऐसा लगेगा जैसे में वेकेशन पर हूं। तो क्यों न जाऊं? हम दोनों ने हमेशा एक दूसरे को आगे बढ़ने में सपोर्ट किया है। यहां तक कि जब हम सात तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब भी हम साथ थे। प्रोजेक्ट के लिए मुझे महीनों तक बाहर रहना पड़ा है तो मिलिंद ने मेरा सपोर्ट किया है। मुझे नहीं लगता कि मुझे भी उनके करियर में रुकावट डालनी चाहिए। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: शेरनी की तरह दहाड़ेगी अभिरा, अरमान का देगी साथ; कृष-संजय का करेगी काम तमाम)
avika gor

avika gor (Photo credit- instagram)

क्या एक्टिंग छोड़ेगी अविका गौर?

इस मौक पर अविका गौर ने ये भी खुलासा किया कि वह बेशक अब बैंकॉक में शिफ्ट हो गई है लेकिन इसका असर उनके करियर पर नहीं पड़ेगा। वह जो भी काम यहां पर रहते हुए कर रही थीं वह करती रहेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं जब मुंबई में रहती थी तब भी काम के सिलसिले में हैदराबाद, राजमुंद्री या विशाखापत्तनम में शूटिंग के सिलसिले में जाती रहती थीं। मुझे एहसास हुआ कि मुंबई में हमेशा रहना जरूरी नहीं है। मैं मुंबई में करीब एक महीने से हूं और काम के सिलसिले में ज्यादातर हैदराबाद या मुंबई में रहती हूं। मेरी प्रायॉरिटी हमेशा मेरी कमिटमेंट्स ही रहेंगे क्योंकि इन्हीं की वजह से मैं आज इस मुकाम पर हूं।' बता दें कि अविका गौर जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 15 में आने वाली हैं।

Kavita
कविता author

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

End of Article