एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जैस्मिन भसीन पहले भी इस शो का हिस्सा बन चुकी हैं लेकिन इस बार वह डबल एनर्जी के साथ शो में आ रही हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 में आने से पहले जैस्मिन भसीन ने शो के बारे मे खुलकर बात की। जैस्मिन ने बताया कि इस बार वह शो में बिल्कुल भी रोने वाली नहीं हैं। इस बार वह सबको रुलाने आई हैं। जैस्मिन ने इस मौके पर अपने लिए 'बैड' शब्द का इस्तेमाल किया। जैस्मिन ने आगे बताया कि उन्हें पहले ये गलतफहमी थी कि वो दूसरा सीजन कर रही हैं तो वो सब कुछ फटाफट कर लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है।