टीवी मसाला

टल गई Khatron Ke Khiladi 15 की रिलीज डेट? सामने आया चौंकाने वाला कारण

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ गया है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही इशारा दिया है कि KKK15 अब 1 अगस्त से प्रसारित होगा।

Image

टल गई Khatron Ke Khiladi 15 की रिलीज डेट? सामने आया चौंकाने वाला कारण

KEY HIGHLIGHTS
  • KKK 15 की रिलीज डेट टली
  • एक हफ्ते के लिए मेकर्स ने आगे बढ़ाई रिलीज डेट
  • रोहित शेट्टी करते दिखेंगे होस्ट

कलर्स चैनल पर आने वाला स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन 25 जुलाई 2026 से टीवी पर प्रसारित होने वाला था। दर्शक इस शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसमें रोहित शेट्टी ना केवल प्रतियोगियों से शानदार स्टंट करवाते हैं बल्कि दर्शकों को खूब हंसाते भी हैं। एंटरटेनमेंट का ये सॉलिड डोज पाने के लिए दर्शकों के लिए थोड़ा लम्बा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इशारा दिया है कि वो इसे एक हफ्ते देरी से रिलीज करेंगे। जब से मेकर्स ने ये पोस्ट किया है, तब से ही दर्शक हैरान हैं और शो के रिलीज में होने वाली देरी के बारे में सवाल कर रहे हैं। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Dhamaal 4 Advance Booking: टिकिट खिड़की पर कछुए की चाल चल रहे Ajay Devgn, बेचे सिर्फ 8,000 टिकिट

TRP ब्लैकआउट की वजह से Khatron Ke Khiladi 15 के मेकर्स ने उठाया कदम

अगर इनसाइडर्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के मेकर्स ने ये कदम टीआरपी ब्लैकआउट की वजह से उठाया है। असल में मेकर्स चाहते हैं कि जब उनका शो प्रसारित हो तो उसकी शुरुआत धमाकेदार रहे। ऐसे में उन्होंने ये फैसला लिया है कि वो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को 1 अगस्त 2026 से रिलीज करेंगे ताकि इसकी टीआरपी रेटिंग दर्ज की जा सके। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Lock UPP 2: आकांक्षा चौधरी ने झगड़े में श्रेया को मारी चप्पल, खाने में डाला पानी; अब हो रही है थू-थू

क्या है TRP ब्लैकआउट?

अगर आप ये सोच रहे हैं कि टीआरपी ब्लैकआउट क्या है तो बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने BARC से कुछ दिनों के लिए टीवी पब्लिकेशन्स की टीआरपी सस्पेंड करने को कहा है। टीवी टीआरपी तब तक बंद ही रहेगी जब तक जब दोबारा लाइसेंस रिन्यू नहीं हो जाता है और वो नई टीवी रेटिंग पॉलिसी 2026 के साथ जुड़ नहीं जाता है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाएगा, जिसमें गौरव खन्ना, रुबिना दिलैक, करण वाही, अविनाश मिश्रा, जैस्मिन भसीन और हर्ष गुजराल जैसे सितारे दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article