Gaurav Khanna On Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो गया है। टीवी के हिट एक्टर गौरव खन्ना इस बार खतरों का सामना करते हुए नजर आएंगे। गौरव सेलिब्रिटी मास्टर शेफ और बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुके हैं और अब एक्टर खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) की ट्रॉफी को पाने के लिए तगड़ी मेहनत की है। हाल ही में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने शो के बारे में बात की है और बताया है कि वह कैसे रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट का सामना करेंगे। (ये भी पढे़ं: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: दादी सा के सामने अभिरा के लिए प्यार साबित करेगा अरमान, देखती रह जाएगी मायरा)
गौरव खन्ना ने की शो की पूरी तैयारी
गौरव खन्ना ने हाल ही में इंडिया फोरम से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शो पर अपनी प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने एक्टिंग से हटकर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में हिस्सा लेने पर कहा, 'मैंने हमेशा जमीन से जुड़े रहने और परिस्थितियों को अपने काबू में रखने में विश्वास किया है। लोगों ने मुझे सालों से इसी रूप में देखा है और बिग बॉस 19 के दौरान भी यही बात उनसे जुड़ी रही। लेकिन खतरों के खिलाड़ी मेरे लिए एक अलग ही चुनौती है। मेरी आदत खुद को बचाने और उन स्थितियों से बचने की है जो मुझे ठीक नहीं लगती। ग्रोथ हमेशा अपने कंफर्ट जोन को छोड़कर एक कदम आगे बढ़ने से मिलती है और यह शो आपको ठीक उसी स्थिति में डाल देता है, जहां ज्यादा सोचने की कोई गुंजाइश नहीं है। आपको अपने ऊपर भरोसा करना होता है और जैसे हैं वैसे ही सामने आना होता है। मुझे नहीं पता कि मेरा यह शांत स्वभाव हर पल शो में रह पाएगा या नहीं। लेकिन मैं इतना जरूर जानता हू कि मैं ईमानदारी से इसका सामना करूगा और अपना सब कुछ लगा दूगा।' (ये भी पढे़ं: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अंश के बेटे को देख नंदिनी को लगेगा सदमा, मिहिर के रिश्ते को लात मारेगी तुलसी)
