Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों ढेर सारा ड्रामा हो रहा है। विद्या का सच सामने आ गया है और काजल की डील का खुलासा हो गया है। इसी वजह से घर का माहौल पूरी तरह खराब हो गया है। इन सबके बीच अरमान अपनी गलतियों की वजह से काफी पछता रहा है लेकिन मायरा चाहती है कि अरमान और अभिरा एक हो जाए। इतना हो नहीं, दादी सा भी काफी कोशिश कर रही है कि अरमान और अभिरा एक हो जाए। अब शो में नया ड्रामा हो रहा है।
अरमान और अभिरा को एक करने के लिए कावेरी पोद्दार प्लान बनाएगी। वो मायरा और मुक्ति के साथ बैठी होती है। इतना ही नहीं, कावेरी पोद्दार परिवार में सबको बताती है कि सभी लोग दिशा के घर लंच के लिए जाते हैं।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि विद्या को अपनी गलती का एहसास नहीं होगा और काजल इसी वजह से उसे खूब सुनाएगा। काजल उसे बताएगी कि विद्या ने अपने गुस्से में अनपे बेटे और बहू के घर को आग लगा दी है। हालांकि, विद्या भी उसे खूब सुनाती है और तब माहौल को ठीक करने के लिए मनीषा विद्या का खाना अलग बना देती है।
अब कहानी में ट्विस्ट आएगा। पोद्दार फर्म में मिस्टर मित्तल कोई चाल चल रहा है और इस बारे में अब तक अरमान को पता नहीं है लेकिन ये सब कुछ कृष और संजय के सामने हो रहा है। अरमान पोद्दार हाउस से अपने सारे राइट्स खो देगा लेकिन कृष की चालबाजी से अरमान को अब तक कुछ भी गलत का एहसास नहीं होगा।
अरमान घर लौट आएगा और मायरा अरमान का मेकओवर करेगी। मुक्ति भी मायरा का साथ देगी। मायरा और मुक्ति किसी तरह अरमान को मनाएगी कि वह अभिरा से बात करे। इस मौके पर मुक्ति अरमान को बताएगी कि कैसे अभिरा मां सिर्फ अरमान से प्यार करती है, लेकिन अरमान किसी की नहीं सुनेगा। तब दादी सा भी आगे आएगी और अरमान को समझाएगी।
अरमान किसी की कुछ नहीं सुनता और तब दादी सा को थोड़ा ड्रामा करना पड़ता है। वह मायरा को कहती है कि वह अभिरा की निशानी फेंक दे और मायरा ठीक ऐसा ही करती है, लेकिन अरमान किसी तरह उछलकर उस निशानी को बचा लेता है। इस मौके पर मायरा और मुक्ति के साथ-साथ दादी सा भी उसे टोकती है।
घर के सभी लोग दिशा के घर पर डिनर पर जाते हैं, लेकिन अरमान और अभिरा को लेकर नहीं जाया जाता। ये प्लान दादी सा का होता है कि अकेले में दोनों घर में बात करेंगे। दोनों पोद्दार हाउस में अकेले होते हैं और अरमान अभिरा से बात करने की कोशिश भी करता है लेकिन पोद्दार पोद्दार की सहेली घर आ जाती है।
इस मौके पर बहुत ही फनी सीन आएगा। अरमान किसी तरह कावेरी पोद्दार की दोस्त को भगाने की कोशिश करेगा, लेकिन वह तो ढेरा डालकर वहीं बैठ जाती है। हालांकि, अरमान को जैसी मौका मिलेगा, वह अभिरा से बात करेगा।