Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक के बाद एक नए ड्रामे हो रहे हैं। सीरियल में तुलसी को रियो की टेंशन है, लेकिन मिहिर तुलसी से दूसरी बार शादी के सपने देख रहा है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि मिहिर और तुलसी अपने पूरे परिवार के साथ डिनर पर आते हैं लेकिन वहां पर रियो को अपनी मां को साथ देखकर तुलसी हैरान हो जाती है और वो ये बात करण को भी बताती है। नंदिनी भी रियो की मां नियति से मिल लेती है। अब नंदिनी का सामना रियो यानी अंश के बेटे से होगा। इस वजह से शो में नया ड्रामा होगा।
शो में दिखाया जाएगा कि करण नंदिनी को रेस्पेशन में छोड़कर गाड़ी लेने जाता है और तभी रियो भी वहां पर आ जाता है। इस मौके पर नंदिनी अपने पति करण के फोन का इंतजार कर रही होती है और रियो भी वहां पर रिसेप्शन पर खड़ा होकर बिल डिस्कस कर रहा होता है।
नंदिनी को करण का फोन आता है और नंदिनी जैसे ही रिसेप्शन एरिया से गुजरती है तो वह रियो से टकरा जाती है। इस मौके पर नंदिनी और रियो का आमना सामना होता है। रियो को देखते ही नंदिनी को अंश से जुड़ी सारी काली यादें सामने आ जाती हैं। नंदिनी इस मौके पर काफी घबरा जाती है और अपने कदम पीछे ही ओर उठाने लगती है।
शो में दिखाया जाएगा कि रियो को देखते ही नंदिनी पहले तो सदमे में चली जाएगी और फिर कुछ सेकंड के अंदर ही बेहोश हो जाएगी। इस मौके पर रियो ही उसे संभालेगा और उसे होश में लाने की कोशिश करेगा, लेकिन नंदिनी का डर खत्म नहीं होगा। रियो में अंश की शक्ल देखकर नंदिनी होश में आते ही भाग जाएगी।
करण तुलसी को फोन करके बता देगा कि नंदिनी ने रियो को देख लिया है और नंदिनी के लिए ये बड़ा झटका है। ये सुनकर तुलसी टेंशन में आ जाती है और रेस्टोरेंट में किसी से बात नहीं करती। सभी लोग तुलसी को मिहिर से शादी के लिए हां करने के लिए फोर्स करते हैं और इस मौके पर तुलसी का गुस्सा फट जाता है। तुलसी मिहिर से शादी के लिए इनकार कर देती है।
नंदिनी सीधा करण के पास भागकर जाएगी, लेकिन उससे पहले करण नंदिनी का इंतजार कर रहा होता है और तभी वहां पर रियो आ जाता है। रियो अपनी कार में बैठ रहा होता है और वह करण को देख लेता है, लेकिन वह करण के साथ नंदिनी को नहीं देखता और इसी वजह से अपनी मां नियती को कुछ नहीं कहता।
करण नंदिनी को घर लेकर पहुंच जाएगा। इस मौके पर नंदिनी बेसुध हालत में बैठी होगी। वह करण के छूने से ही डर जाएगी और तब करण उसे संभालेगा। वह बार बार कहेगी कि वह नहीं चाहती थी कि रियो यहां पर आए। करण नंदिनी की हर बात शांति से सुनेगा।
तुलसी मिहिर से माफी मांगेगी क्योंकि उसने शादी के लिए इनकार कर दिया, लेकिन वह मिहिर को सारा सच बताएगी। वह मिहिर को बताएगी कि रियो और नंदिनी आमने सामने आ गए हैं और नंदिनी अब इस स्थिति को संभाल नहीं पा रही है। नंदिनी का सुनकर मिहिर को भी झटका लगता है।