टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: टास्क जीतकर भी गौरव खन्ना ने छोड़ा शो, रोते-रोते बोले- मैं यहां जीतने आया था...

Gaurav Khanna Exit From Khatron Ke Khiladi 15: 'खतरों के खिलाड़ी 15' को गौरव खन्ना ने अलविदा कह दिया है। उन्होंने एविक्शन टास्क जीतकर भी शो से जाने का फैसला किया।

Image

Khatron Ke Khiladi 15 को गौरव खन्ना ने कहा अलविदा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Gaurav Khanna Exit From Khatron Ke Khiladi 15: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' इन दिनों छोटे पर्दे पर खूब धूम मचा रहा है। रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हर एपिसोड दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में गौरव खन्ना ने वापसी की थी और टास्क में 100 प्रतिशत योगदान भी दिया। लेकिन बीते दिन आए एपिसोड में गौरव खन्ना ने एविक्शन टास्क जीतकर भी "खतरों के खिलाड़ी 15' को अलविदा कह दिया। ये फैसला गौरव खन्ना ने खुद से लिया। वो न केवल शो से जाते वक्त भावुक हो गए, बल्कि उन्होंने दर्द बयां कर बोला कि वो यहां जीतने आए थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna से मोटी एलिमनी वसूलेंगी Akanksha Chamola? Orry ने बड़ा दावा करते हुए एक्ट्रेस को लगाई लताड़

    गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़े वीडियो ने लोगों को भी इमोशनल कर दिया। यूं तो एविक्शन टास्क हारने के कारण रुहानिका धवन शो से बाहर होने वाली थीं। लेकिन गौरव खन्ना ने खुद रोहित शेट्टी से घर जाने की बात कही। उन्होंने कहा, "पहली बात तो मुझे माफ करना। मैं ये कहना नहीं चाहता था कि मैं स्टंट अबॉर्ट करना चाहता हूं। लेकिन बाद में मुझे पता लगा कि रुहानिका ने भी इस बारे में बोला है और वो भी टास्क छोड़ना चाहती है।" गौरव खन्ना ने शो छोड़ने की वजह जाहिर करते हुए कहा, "लेकिन इस बार भले ही मैंने टास्क जीत लिया, मैं शो से एग्जिट लेना चाहता हूं, क्योंकि ये मेरे स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। मैं आप लोगों को उदास नहीं करना चाहता, क्योंकि मुझे स्टंट्स का स्टैंडर्ड पता है और ये बिल्कुल अलग स्तर का है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने एलीमनी में Gaurav Khanna से मांगे 10 करोड़? एक्ट्रेस बोलीं- देश छोड़कर चली जाती...

      गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने आगे कहा कि वह शो में किसी भी लायक इंसान की जगह नहीं लेना चाहते। एक्टर ने कहा, "अगर मैं 100 प्रतिशत शारीरित तौर पर फिट नहीं हूं तो मैं किसी और की जगह नहीं लूंगा जो 100 प्रतिशत रेडी है।" गौरव खन्ना ने बाकी कंटेस्टेंट्स से माफी मांगी और रोहित शेट्टी से कहा, "और सर, एक बार फिर से मेरे सभी को-कंटेस्टेंट्स को सॉरी। मैं यहां इसी विचार के साथ आया था कि मैं जीतुंगा। रोहित सर, इस शो पर आना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। आपसे मिलना बड़ा था और मैं जीतकर जाना चाहता था।"

      गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की बात पर रोहित शेट्टी ने भी उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हम किसी के स्वास्थ्य को मुश्किल में नहीं डाल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर रुहानिका धवन ने गौरव के जाने से पहले उन्हें गले लगाया। एक्टर ने भी उन्हें शो जीतने की शुभकामनाएं दीं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article