Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के साथ लौट आया है। इस बार रोहित शेट्टी के इस शो में नए और पुराने कंटेस्टेंट का तड़का लगा है। शो में ऐसे कई चेहरे दिखाई दे रहे हैं, जो खतरों के खिलाड़ी के पुराने सीजन में दिखाई दे चुके हैं। इन सबके बीच, रूहानिका धवन (Ruhaanika Dhawan) भी हैं, जो महज 18 साल की उम्र में रोहित शेट्टी की खतरों की पाठशाला में अपना जलवा दिखा रही हैं। रूहानिका शो में कई खतरनाक स्टंट करती दिखाई देंगी, लेकिन पहले ही वीकेंड पर रूहानिका का स्टंट देख दिव्यांका त्रिपाठी हैरान रह गई हैं और उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बाद Yuvika Chaudhary के बर्थडे पर रोमांटिक हुए Prince Narula, पत्नी को KISS कर लुटाया प्यार
रूहानिका धवन को दिव्यांका त्रिपाठी ने किया सपोर्ट
टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी ने रूहानिका धवन की मां का रोल निभाया था। दोनों के बीच आज भी काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड हैं और इसी वजह से दिव्यांका ने रूहानिका को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए सपोर्ट किया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर रूहानिका धवन का एक वीडियो लगाया है, जिसमें वह खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए एक स्टंट करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रूहानिका एक बडे़ से प्लास्टिक के बैग में बंद है, जहां पर सांस लेना भी मुश्किल है लेकिन रूहानिका काफी जोश के साथ ये स्टंट करत रही हैं और बाहर खड़े तमाम कंटेस्टेंट उसे चियर कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत गर्व है मेरी लड़की।' ये पोस्ट दिव्यांका ने रूहानिका को टैग भी किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आया 2 साल का लीप, कबीर पर भड़केगी मायरा; मिस्टर दमानी को थप्पड़ मारेगा अरमान
divyanka tripathi-ruhaanika dhawan (photo credit- instagram)
