टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15 के लिये चुम दरांग के नाम पर लगी मुहर! जान जोखिम में डालकर छापेंगी पैसे

Chum Darang Become Contestant Of Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन दस्तक देने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' से अब चुम दरांग का नाम जुड़ रहा है।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' में होगी चुम दरांग की एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगी चुम दरांग।
  • चुम दरांग के नाम पर लगी मेकर्स की मुहर।
  • चुम दरांग को KKK 15 में देखने के लिए उत्साहित हैं एक्ट्रेस।

Chum Darang Become Contestant Of Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाया है। 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन यानी सीजन 15 भी अब सुर्खियां बटोरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ऐलान यूं तो इसी साल फरवरी में हुआ था। लेकिन जून तक ये रियलिटी शो टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' से अभी तक सितारों के नाम जुड़ चुके हैं, जिसमें अविनाष मिश्रा से लेकर ईशा मालवीय तक का नाम शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में 'बिग बॉस 18' फेम चुम दरांग (Chum Darang) का नाम भी शामिल हो गया है। यह भी पढ़ें: Exclusive: दुबली-पतली होने पर चुम दरांग को मिले थे ये भद्दे नाम, वजन बढ़ाने के लिए दवाइयां खाती थीं एक्ट्रेस

'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए मेकर्स जोरों-शोरों पर कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। अभी तक कई चर्चित सितारों को शो ऑफर हो चुका है। वहीं इस लिस्ट में अब चुम दरांग (Chum Darang) भी शामिल हो चुकी हैं। रियलिटी शो से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, चुम दरांग को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच किया गया था। इतना ही नहीं, वह काफी हद तक बतौर कंटेस्टेंट रियलिटी शो के लिए चुनी भी जा चुकी हैं। हालांकि अभी भी चुम दरांग और 'खतरों के खिलाड़ी 15' के मेकर्स के बीच चर्चा जारी है। बता दें कि रियलिटी शो से उनका नाम जुड़ते ही चुम दरांग के फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में धमाका नहीं करेंगे प्रणाली राठौड़-अंकित गुप्ता, शो को मारी लात? जानें क्या है वजह

khatron ke khiladi 15 (2)

फोटो क्रेडिट- चुम दरांग इंस्टाग्राम

    'बिग बॉस 18' में दम दिखा चुकी हैं चुम दरांग

    चुम दरांग (Chum Darang) ने 'बिग बॉस 18' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गेम और टास्क में चुम दरांग खूब एक्टिव नजर आती थीं। कई बार 'बिग बॉस 18' में भी चुम दरांग ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं उनके खास दोस्त करण वीर मेहरा ने भी इस मामले में उनका समर्थन किया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि चुम दरांग 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनती हैं या नहीं।

    ashna malik
    आशना मलिक author

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

    End of Article