Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 का प्रीमियर काफी धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स शो की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए लगातार प्रोमो शेयर कर रहे हैं। शो में प्रियंका चोपड़ा की कजन मन्नारा नजर आएंगी। मेकर्स ने मन्नारा की धमाकेदार एंट्री का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। मन्नारा ने अपनी एंट्री पर सलमान खान संग जमकर डांस किया है। एक्ट्रेस ने लाल दुपट्टा गाने पर डांस किया। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है।
सलमान संग मन्नारा ने किया जमकर डांस
मन्नारा के अलावा ईशा मालवीय भी शो में नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने ईशा की पहली झलक दिखा दी है। ईशा को शो उड़ारियां से पहचान मिली थी।
कौन हैं मन्नारा चोपड़ा
प्रियंका की कजन मन्नारा साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में जिद्द से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस की पहली फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। एक्ट्रेस कुछ समय पहले किसिंग को लेकर विवाद में थी। एक्ट्रेस को उनके डायरेक्टर ने गाल पर किस कर लिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस चर्चा में आ गई थी। एक्ट्रेस ने बाद में इस पर सफाई दी थी।
