टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: अर्चना गौतन नहीं! टीवी की इस हसीना ने कहा रोहित शेट्टी के शो को अलविदा, हुईं एलिमिनेट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 1, 2023, 08:35 AM IST

Anjali Anand Evicted from Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग फिलहाल साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस अंजली आनंद को दूसरी ही हफ्ते रोहित शेट्टी के शो से बाहर कर दिया गया है। अर्चना गौतम बाल-बाल बच गई हैं।

Image

Anjali Anand evicted from khatron ke khiladi 13

KEY HIGHLIGHTS
  • खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर हुईं अंजली आनंद।
  • अर्चना गौतम बाल-बाल बच गई हैं।
  • फिलहाल खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग चल रही है।

Anjali Anand Evicted from Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग फिलहाल साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस अंजली आनंद (Anjali Anand) को दूसरी ही हफ्ते रोहित शेट्टी के शो से बाहर कर दिया गया है। कुल्फीकुमार बाजेवाला फेम एक्ट्रेस अंजली आनंद को डेजी शाह और अर्चना गौतम के साथ ही फीयर फंदा मिला था। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एलिमिनेशन टास्क में अजली आनंद हार गई है, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बीते दिन खबर सामने आई थी कि बिग बॉस फेम अर्चना गौतम को शो से बाहर कर दिया है। हालांकि ताजा रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एलिमिनेशन टास्क में खुद को बचा लिया है। वहीं एक्ट्रेस अंजली आनंद का एविक्शन हो गया है।

खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर हुईं अंजली आनंद?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंजली आनंद का खतरों के खिलाड़ी 13 का सफर दूसरे ही हफ्ते में खत्म हो गया है। अब एक्ट्रेस की इंडिया वापसी होने वाली है। बताया जा रहा है कि एलिमिनेशन टास्क में अंजली की परफॉर्मेंस बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले खराब रहती है। जिसके बाद उन्हें अब एलिमिनेट कर दिया गया है। इससे पहले एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह के एलिमिनेशन की खबरें भी सामने आई थीं। अंजली आनंद की बात करें तो वह कुल्फी कुमारबाजेवाला के साथ ही 'ढाई किलो प्रेम' जैसे टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आएंगी नजर

अब टीवी सीरियल में काम करने के बाद अंजनी आनंद, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। हाल ही में मूवी का फर्स्ट लुक आउट किया है। जिसमें अंजली आनंद भी नजर आ रही हैं। खतरों के खिलाड़ी से उनके एविक्शन से फैंस यकीनन खुश नहीं हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article