बॉलीवुड

Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की खबरों पर दोबारा आगबबूला हुए अर्जुन कपूर, ‘कहा- मीडिया को समझना चाहिए..’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 1, 2023, 08:05 AM IST

Arjun Kapoor on Malaika Arora Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर रिएक्ट किया है। मीडिया पर एक्टर का गुस्सा फूट गया है। अर्जुन ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई भी खबर छापने से पहले एक बार उनके कन्फर्म करने की जरूरत है।

Image

Arjun Kapoor and Malaika Arora

KEY HIGHLIGHTS
  • मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी पर बोले अर्जुन कपूर।
  • अर्जुन कपूर का मीडिया पर गुस्सा फूट गया है।
  • एक्टर ने मीडिया को फेक खबर न फैलाने की नसीहत दी है।

Arjun kapoor on Malaika Arora Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बीते कई सालों से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हुई थी, कई सोशल मीडिया हैंडल और एंटरटेनमेंट पोर्टल ने यह दावा किया था कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं और अर्जुन कपूर के बच्चे को जन्म देने वाली हैं, हालांकि यह खबर झूठी निकली थी और खुद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया था। अब अर्जुन कपूर एक बार फिर मीडिया पर आग बबूला हो गए हैं और सितारों की पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें ना उड़ाने की नसीहत दी है।

‘कुछ भी लिखने से पहले सोचना चाहिए’

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया, ‘मीडिया को ऐसी कोई फेक न्यूज नहीं छापनी चाहिए जो किसी की जिंदगी के लिए काफी महत्वपूर्ण हो, जो किसी की जिंदगी पूरी तरह से बदल सकती है। ऐसी खबरें छापने से पहले एक बार हमने कन्फर्म कर लेना चाहिए कि क्या ये चीज सच है? मलाइका की प्रेग्नेंसी को लेकर जब अफवाह उड़ी तो मुझे लगा कि मेरे लिए इस बारे में बोलना जरूरी है। लोगों को सच पता होना चाहिए। इसलिए मैंने उस खबर का स्क्रीनशॉट लिया और सच्चाई लोगों के सामने रखी।’

मीडिया पर फूटा अर्जुन कपूर का गुस्सा

इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने कहा, ‘हमारी फिल्मों का रिव्यू करने के नाम पर, मीडिया हमारे काम का मजाक बनाती है। उन्हें कलाकारों की मेहनत की इज्जत करनी चाहिए। मुझे लगता है कि यह ट्रेंड मीडिया ने शुरू किया है और इसी खत्म भी अब मीडिया को ही करना चाहिए। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी को लेकर फिल्हाल कुछ नहीं कहा है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article