Archana Gautam evicted from Khatron Ke Khiladi 13: बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरो के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग शुरू हो गई है। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इस साल के कंटेस्टेंट अपने डर से लड़ रहे हैं, इस बीच खबर सामने आ रही है कि अर्चना गौतम शो से बाहर हो गई हैं। अब बिग बॉस फेम अर्चना गौतन के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। पहले खबर सामने आई थी कि दूसरे हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए एक्ट्रेस डेजी शाह, सौंदस मोफकीर और अर्चना गौतम को फियर फंदा मिला था। जिसके बाद अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' से अर्चना गौतम का पत्ता कट गया है। एक्ट्रेस की दूसरे ही हफ्ते में इंडिया वापसी होने वाली है। हालांकि इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।
खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर हुईं अर्चना गौतम
बिग बॉस फेम अर्चना गौतम को एक और रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में देखने का मौका मिलने वाला है। एक्ट्रेस को उम्मीद थी कि बिग बॉस की तरह ही वह खतरों के खिलाड़ी में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस करेंगी। हालांकि वह खुद की उम्मीदों पर नहीं उतर सकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है फियर फंदा मिलने के बाद अब दूसरे हफ्ते में ही अर्चना गौतम का एलिमिनेशन हो गया है, उन्हें रोहित शेट्टी के शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि इसपर अर्चना गौतम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
शिव ठाकरे बने सबके फेवरेट
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस में सलमान खान समेत कई सितारों का दिल जीतने के बाद शिव ठाकरे अब खतरों के खिलाड़ी 13 में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस कर रहे हैं और रोहित शेट्टी उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं।
