Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। फैंस सीजन 13 को लेकर काफी एक्साइटेड है। मेकर्स इस शो के लिए अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। मेकर्स ने टीवी के हैंडसम हंक मनस्वी वशिष्ठ को अप्रोच किया है। मनस्वी इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड है। एक्टर की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। मनस्वी बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। मनस्वी रोहित शेट्टी के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मनस्वी को बिग बॉस के अपकमिंग सीजन के लिए भी अप्रोच किया गया है। मेकर्स एक्टर को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए भी बड़ा ऑफर दे रहे हैं। एक्टर इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड है। हालांकि अभी तक मनस्वी ने अपनी तरफ से इस शो को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। मनस्वी को आखिरी बार इमली शो में देखा गया था। एक्टर ने शो में गशमीर महाजनी को रिप्लेस किया था। एक्टर ने शो में आदित्य का रोल प्ले किया था। एक्टर ने इश्क में मरजावां 2 से डेब्यू किया था।
मनस्वी वशिष्ठ को मिला बड़ा मौका
कई कंटेस्टेंट्स ने खतरों के खिलाड़ी 13 को कंफर्म कर दिया है। इस लिस्ट में शिव ठाकरे, रुही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, अरजित तनेजा समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है। शो की शूटिंग से पहले शिव ठाकरे सिद्धि विनायक मंदिर गए थे। एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शिव इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड है।
खतरों के खिलाड़ी 13 को कई कंटेस्टेंटस ने मना कर दिया है। इस लिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी, अध्ययन सुमन, करण टैकर जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। अध्ययन सुमन और प्रियंका ने अपने अन्य प्रोजेक्ट की वजह से इस शो को साइन करने से मना कर दिया है। शो की शूटिंग जून या जुलाई में केपटाउन में होगी। खतरों के खिलाड़ी हर साल नई थीम के साथ दमदार वापसी करता है।
