Tushar Kalia Wedding: ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर और फेमस कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। कोरियोग्राफर तुषार कालिया बीते काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन (Triveni Barman) के साथ रिलेशनशिप में थे। जिसके बाद आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी करने का फैसला कर लिया। हाल ही में तुषान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की है, इस फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने त्रिवेणी के साथ अपनी शादी की घोषणा भी कर दी है। तुषार कालिया को उनकी कोरियोग्राफी के साथ ही रियलिटी शो खतरो के खिलाड़ी 12 के विजेता के रूप में भी पहचाना जाता है। शादी की खबर से तुषार के फैंस काफी खुश हैं और कमेंट कर लगातार बधाई दे रहे हैं।
एक लम्बे रिलेशन के बाद रचाई शादी
कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में तुषार और त्रिवेणी एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। फोटो में कपल एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले दिख रहे हैं। इन फोटोज पर कई फैंस के साथ ही सैलेब्स के भी कमेंट सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दोनों को शादी की खूब सारी बधाई, आप की शादीशुदा जिंदगी काफी खूबसूरत हो।’ इसके साथ ही एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी इस फोटो पर कमेंट करते हुए दोनों को शादी की बधाई दी है।
तुषार कालिया की पत्नी त्रिवेणी बर्मन कौन हैं?
तुषार कालिया ने त्रिवेणी बर्मन से शादी रचा ली है, एक तरफ जहां तुषार टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं, वहीं दूसरी ओर त्रिवेणी के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। तुषार की पत्नी फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। त्रिवेणी ने इंडियन ब्यूटी पेजेंट’ और 'मिस एक्लेटिक' जैसे कई खिताब अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही बता दें कि त्रिवेणी, असम की रहने वाली हैं और बीते काफी समय से तुषार के साथ रिलेशनशिप में थीं।
