टीवी मसाला

Kaun Banega Crorepati 18 Grand Premiere: Amitabh Bachchan संग मस्ती करते दिखेंगे Sunny Deol-Aamir Khan

सनी देओल और आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। खबरों की मानें तो इसके लिए दोनों कलाकार बिग बी के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 18 पर भी जाएंगे।

Image

KBC 18 Grand Premiere: Amitabh Bachchan संग मस्ती करते दिखेंगे Sunny Deol-Aamir Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • सनी-आमिर जल्द दिखेंगे KBC 18 पर
  • अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज करेंगे शेयर
  • KBC 18 पर प्रमोट करेंगे फिल्म बंटवारा 1947

सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 को रिलीज होने में अब 10 दिन भी नहीं रह गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही सनी पाजी की बंटवारा 1947 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। मेकर्स ने इसका प्रमोशन भी शुरू कर दिया है ताकि उनकी फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बंटवारा 1947 को प्रमोट करने के लिए सनी देओल और आमिर खान जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर भी दिखाई देंगे। कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर दर्शकों को सनी देओल, आमिर खान और अमिताभ बच्चन की तिकड़ी देखने को मिलेगी।

Kaun Banega Crorepati 18 पर Sunny Deol-Aamir Khan मचाएंगे धमाल

इंडस्ट्री से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कौन बनेगा करोड़पति 18 के मेकर्स ने एक खास एपिसोड प्लान किया है, जिसमें बिग बी, सनी देओल और आमिर खान के साथ नजर आएंगे। ये तीनों कलाकार मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे और बॉलीवुड के कुछ अनकहे किस्से सुनाएंगे।

इंडस्ट्री इनसाइडर के अनुसार, "आमिर खान ने खुद को बंटवारा 1947 के प्रमोशन्स से खुद को दूर रखा है। सनी देओल और उनकी टीम ही देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे प्रमोट कर रही है। हालांकि अब निर्माता आमिर खान बंटवारा 1947 के साथ जुड़ने जा रहे हैं। वो अपने हीरो सनी देओल के साथ मिलकर कौन बनेगा करोड़पति 18 के फिनाल एपिसोड पर जाएंगे और बिग बी के साथ मिलकर रंग जमाएंगे। केबीसी की जबरदस्त व्यूअरशिप है, जिसका फायदा सनी-आमिर उठाना चाहते हैं और बंटवारा 1947 को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।"

Awarapan 2 से है Batwara 1947 की टक्कर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केवल सनी पाजी की ही बंटवारा 1947 नहीं आएगी। इमरान हाशमी भी अपनी नई फिल्म आवारापन 2 को इसी मौके पर रिलीज करेंगे। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये टक्कर जबरदस्त होने वाली है, जिसमें किसकी हार होगी और किसकी जीत... इसका फैसला रिलीज के बाद ही हो सकेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article