टीवी मसाला

KBC 14: प्रेग्नेंट कंटेस्टेंट के होने वाले बच्चे का अमिताभ बच्चन ने किया नामकरण, जानें क्या रखा नाम?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 12:30 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पहुंची प्रेग्नेंट कंटेस्टेंट के होने वाले बच्चे का अमिताभ बच्चन ने नामकरण कर दिया।

Image

KBC 14: प्रेग्नेंट कंटेस्टेंट के होने वाले बच्चे का अमिताभ बच्चन ने किया नामकरण, जानें क्या रखा नाम?

Kaun Banega Crorepati KBC 14: ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो है। यहां पहुंचने वाले अधिकांश लोग अपने सपने पूरे कर लौटते हैं। यहां से मिली धनराशि से लोग अपनी परेशानियां दूर करते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं। केबीसी के मंच पर कई कंटेस्टेंट तो केवल अमिताभ बच्चन की झलक पाने को पहुंचते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में नजर आई एक कंटेस्टेंट ने बहुत अनोखा काम किया। इस कंटेस्टेंट ने तो अमिताभ बच्चन से अपने होने वाले बच्चे का नामकरण करा लिया।

दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के बीते एपिसोड में बिग बी के सामने हॉटसीट पर अजमेर की रहने वाली मनीषा लालवानी बैठीं। मनीषा प्रेग्नेंट हैं और पेशे से स्टेनोग्राफर हैं। मनीषा ने अमिताभ बच्चन के साथ काफी मस्ती की और इसी मस्ती में उन्होंने अमिताभ से होने वाले बच्चे के नामकरण करने की गुजारिश की।

बिग बी ने रखा बच्चे का नाम

अमिताभ बच्चन ने मनीषा लालवानी के होने वाले बच्चे का नाम रखा। मनीषा लालवानी 5 मंथ प्रेग्नेंट हैं। उनके कहने पर स्क्रीन पर लड़के-लड़की के नाम की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई गई। जिसमें से बिग बी को एक-एक नाम चुनना था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने लड़की के लिए ‘अवीरा’ और लड़के के लिए ‘कविश’ नाम चुना। इस पर मनीषा ने कहा कि यह मूमेंट उनके लिए बेहद खास है और वह इस पल को जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगी।

केबीसी के मंच पर आएंगे अभिषेक और जया

मेगास्टार अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 वर्ष के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन को केबीसी के मेकर्स ने स्पेशल बनाने की तैयारी की है। इस बर्थडे स्पेशल एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है। केबीसी के मेकर्स ने बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन को बुलाया है। केबीसी के मंच पर दोनों अमिताभ के तमाम राज खोलेंगे और दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article