टीवी मसाला

KBC 14: जानिए 75 लाख रुपए का सवाल, सही जवाब देने के लिए शाश्वत गोयल को लेनी पड़ी लाइफलाइन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 11:29 PM IST

Kaun Banega Crorepati Episode 47 Written Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में सोमवार को हॉटसीट पर शाश्वत गोयल बैठे थे। सोमवार का एपिसोड खत्म होने तक शाश्वत ने 15 सवाल का सही जवाब देकर 75 लाख रुपए जीत लिए है। जानिए क्या था 75 लाख रुपए का सवाल, जिसका शाश्वत ने दिया सही जवाब।

Image

Sashwat Goel

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर बैठें शाश्वत गोयल।
  • एपिसोड खत्म होने तक शाश्वत ने जीत लिए 75 लाख रुपए।
  • शाश्वत गोयल की मम्मी का कोविड से हो गया था निधन।

Kaun Banega Crorepati 10 Oct 2022 Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 (KBC 14 Update) के संभावित दूसरे करोड़पति शाश्वत गोयल (Shashwat Goel) हॉटसीट पर बैठे। 31 साल के शाश्वत गोयल ने आज (सोमवार) का खेल खत्म होने तक धन अमृत यानी 75 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है। दिल्ली के रहने वाले शाश्वत गोयल एक ई कॉमर्स कंपनी में बतौर स्ट्रैटिजी मैनेजर हैं। शाश्वत अपने साथ किसी को भी बतौर कंपैनियन नहीं लाए थे।

शाश्वत गोयल के सामने 15वां प्रश्न 75 लाख रुपए के लिए था- 'इनमें से किस खाद्य पदार्थ के अंग्रेजी नाम की उत्पत्ति एक भारतीय भाषा में हैं? सवाल के चार ऑप्शन थे a. अदरक b.केला c.कद्दू या फिर D.कॉफी। इस सवाल के लिए शाश्वत ने ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया। ऑडियंस ने a अगरक यानी जिंजर पर सबसे अधिक 62 फीसदी जवाब दिया। ऐसे में शाश्वत ने भी a ऑप्शन को लॉक किया जो सही जवाब था। मंगलवार को शाश्वत के सामने 16वां प्रश्न एक करोड़ रुपए के लिए आएगा।

Kaun-Banega-Crorepati-14

KBC 14 Question

कोरोना से मां का हो गया था निधन

शाश्वत ने बताया कि 21 साल पहले जब केबीसी शुरू हुआ तो उनकी मम्मी का सपना था कि एक दिन वह केबीसी के हॉटसीट पर बैठे। साल 2013 से वह लगातार शो में आने की कोशिश कर रहे थे। साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में शाश्वत की मम्मी का निधन हो गया था। इस कारण वह किसी को भी आज बतौर कंपैनियन नहीं लेकर आए। वहीं, अमिताभ बच्चन ने जब शाश्वत से पूछा कि वह इन पैसों का क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कि मां के निधन के बाद से उनकी लाइफ में पैसों की ज्यादा अहमियत नहीं है। ऐसे में वह इन पैसों को चैरिटी में डोनेट करेंगे।

मंगलवार को शाश्वत गोयल के सामने एक करोड़ रुपए के लिए 16वां प्रश्न और साढ़े सात करोड़ रुपए के लिए 17वां प्रश्न आएगा। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का बर्थडे भी है। इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन और जया बच्चन हॉटसीट पर बैठेंगे।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article