Kaun Banega Crorepati 14 20 Oct 2022 Written Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 (KBC 14) में गुरुवार (20 अक्टूबर) के एपिसोड में दो कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठे थे। बुधवार के रोलओवर कंटेस्टेंट सूरज दास शो से 50 लाख रुपए जीतकर वापस लौटे। 75 लाख रुपए के प्रश्न पर उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। सूरज दास के जाने के बाद हॉटसीट पर आयेश वैद्य बैठे थे। गुरुवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने फिल्म मुकद्दर का सिकंदर फिल्म और विनोद खन्ना से जुड़ा किस्सा शेयर किया।
सूरज दास ने 14 सवालों का सही जवाब देकर 50 साल लाख रुपए जीत लिए थे। 75 लाख रुपए के लिए उनके सामने 15वां प्रश्न था-
अंतरिक्ष में जाने वाली पहली और सबसे कम उम्र की महिला, वैलेंटिना तेरेश्कोवा ने रूसी भाषा में किस पक्षी का नाम रेडियो कॉल साइन के रूप में उपयोग किया था?
a.सीगल
b.बाज
c.अल्बाट्रोस
d.सारस
सूरज की तीनों लाइफलाइन खत्म हो गई थी। ऐसे में उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। गेम क्विट करने के बाद उन्होंने ऑप्शन c अल्बाट्रोज अनुमान लगाया। ये गलत जवाब था। इस सवाल का सही जवाब a सीगल था।

Kaun Banega Crorepati 14 Question
अमिताभ बच्चन ने सुनाया विनोद खन्ना से जुड़ा किस्सा
शो में अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। सूरज दास ने बताया कि उन्होंने पढ़ा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान आपने विनोद खन्ना की तरफ ग्लास फेंका था। वह ग्लास उनके चिन पर लगता है और 16 टांके लगे थे। इस पर बिग बी कहते हैं, 'ये बात बिल्कुल सही है। हमसे गलती हो गई। हमें सीन में ग्लास फेंकना था लेकिन, विनोद खन्ना की ठोड़ी पर लग गया और कट गया। हमें बेहद दुख हुआ। उनके साथ हम अस्पताल गए उनके टांके लगे। हमने उन्हें घर पर छोड़ा। उनकी पत्नीजी से माफी मांगी।
सूरज के जाने के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए महाराष्ट्र नागपुर के आयेश वैद्य हॉटसीट पर बैठे। आयेश एपिसोड खत्म होने तक चार सवालों का सही जवाब देकर पांच हजार रुपए जीत लिए हैं। आयेश के सामने अब पहला पड़ाव यानी दस हजार रुपए के लिए पांचवां प्रश्न आएगा।
