Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan Gets Flying Kiss From Fan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब तो करते ही हैं, साथ ही उनसे अपनी निजी जिंदगी की बातें भी साझा करते हैं। वहीं फैंस भी 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में अमिताभ बच्चन पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भर-भरकर फ्लाइंग किस देती नजर आई। इस वीडियो में जहां अमिताभ बच्चन शर्माते दिखे तो वहीं दूसरी ओर फैंस भी उनपर चुटकी लेते दिखाई दिये।
'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) से जुड़े इस वीडियो को सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाई दिया कि ऑडियंस में बैठी एक महिला फैन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को फ्लाइंग किस देती है। इसके बदले में अमिताभ बच्चन भी उसे फ्लाइंग किस दे देते हैं और उन्हें धन्यवाद कहते हैं। वहीं फैन दोबारा उन्हें फ्लाइंग किस देने लगती है और इस बार एक नहीं बल्कि कई बार फ्लाइंग किस करती है। इसपर अमिताभ बच्चन कहते हैं, "इतनी जोर से चुम्मा आप अभी तक फेंक रही हैं। हमको घबराहट हो रही है कि कहीं आप कूदकर नीचे ना आ जाएं।"
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बातें सुनकर 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में बैठे बाकी लोग हंस पड़ते हैं। वहीं वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर भी इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स की वीडियो देख हंसी नहीं रुकी तो वहीं बाकी यूजर्स ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया।
