Surya Grahan 2026: आज यानी 12 अगस्त 2026 को साल का पहला और एकमात्र पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह खगोलीय घटना दुनिया के कई हिस्सों में बेहद खास नजारा पेश कर रही है। हालांकि भारत में रहने वाले लोगों के लिए इस ग्रहण को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि ग्रहण कितने बजे खत्म होगा और क्या इसे भारत से देखा जा सकेगा? आइए जानते हैं आज के सूर्य ग्रहण की पूरी टाइमिंग (Solar Eclipse Timing) और भारत में इसकी स्थिति क्या है?
आज कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?
आज 12 अगस्त एक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खगोलीय गणनाओं के अनुसार दुनिया के स्तर पर ग्रहण का आंशिक चरण लगभग शाम 9:04 बजे के आसपास शुरू होगा। इसके बाद पूर्ण ग्रहण का चरण शुरू होगा और ग्रहण अपने चरम पर पहुंचेगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार ग्रहण का अधिकतम चरण लगभग रात 11:16 बजे के आसपास रहेगा। ग्रहण का अंतिम चरण लगभग 13 अगस्त की रात 1:28 बजे के आसपास समाप्त होगा। यानी भारतीय समय के हिसाब से यह खगोलीय घटना आधी रात के बाद तक चलती रहेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण स्टार्ट, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या न करें
क्या सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है?
जी नहीं अभी सूर्य ग्रहण खत्म नहीं हुआ है, हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसके खत्म होने का टाइम भारतीय समयानुसार, रात 1:28 बजे के आसापास है। इस ग्रहण की शुरुआत रात 11 बजे के बाद होगी। क्योंकि इस ग्रहण के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में रात होगी, इसलिए यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
सूर्य ग्रहण की प्रमुख टाइमिंग
| घटना | भारतीय समय (IST) |
|---|---|
| ग्रहण शुरू | लगभग रात 9:04 बजे |
| पूर्ण ग्रहण का चरण शुरू | लगभग रात 10:28 बजे |
| ग्रहण का अधिकतम चरण | लगभग रात 11:16 बजे |
| पूर्ण ग्रहण का अंतिम चरण | लगभग रात 12:04 बजे |
| ग्रहण पूरी तरह समाप्त | 13 अगस्त, रात 1:28 बजे |
क्या भारत में दिखाई देगा आज का सूर्य ग्रहण?
आज 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी अटलांटिक महाद्वीप और उत्तरी गोलार्ध के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण की पट्टी ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, स्पेन के कुछ हिस्सों और पुर्तगाल के के कुछ हिस्से से होकर गुजरती है। हालांकि दुनिया के और भी कुछ अन्य क्षेत्रों में इसका आंशिक चरण दिखाई देगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- आज सूर्य ग्रहण कितने बजे शुरू होगा, क्या आज डिनर कर सकते हैं
क्यों खास है ये सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढक देता है। जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है, तो इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आज 12 अगस्त 2026 का ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि यह 2026 का एकमात्र पूर्ण सूर्य ग्रहण है। इसके पूर्ण ग्रहण वाले क्षेत्र में कुछ स्थानों पर दिन के समय कुछ देर के लिए आसमान असामान्य रूप से अंधेरा दिखाई देगा। ग्रहण की अधिकतम पूर्णता लगभग 2 मिनट 18 सेकंड तक रह सकती है। यानी जिन इलाकों से पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा, वहां कुछ मिनटों के लिए दिन में रात जैसा अनुभव होने वाला है।
भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं?
सूर्य ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताओं में सूतक काल का भी विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। धार्मिक परंपराओं में सामान्यतः किसी स्थान पर ग्रहण दिखाई न देने की स्थिति में वहां ग्रहण-संबंधी सूतक मानने की आवश्यकता नहीं मानी जाती है। इसलिए भारत में इस ग्रहण को लेकर सूतक से जुड़े नियमों का पालन करने की बाध्यता नहीं मानी जाती है।
