Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' से हमेशा ही लोगों का दिल जीतते हैं। उनका ये शो बीते कई सालों से लोगों के मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में अमिताभ बच्चन न केवल लोगों से सवाल-जवाब करते हैं। बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से भी साझा करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में बताया कि कैसे विधू विनोद चोपड़ा ने उन्हें एक जरा सी गलती पर पूरे सेट के सामने डांट दिया था। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस बात का खुलासा '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) संग बातचीत में बताया।
दरअसल, एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) भी '12वीं फेल' के दौरान विधू विनोद चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में उनके साथ काम करने का किस्सा छेड़ दिया। अमतिाभ बच्चन ने इस सिलसिले में कहा, "अगर आप वक्त के पाबंद होने की बात कर रहे हैं। तो मैं एक बार विधू विनोद चोपड़ा के साथ काम कर रहा था और हमारी शूटिंग देर रात में खत्म हुई। घर जाने से पहले उन्होंने बोला कि हमें सुबह 6 बजे वापिस आना है। मैंने कहा कि अरे यार हमने शूटिंग सुबह 3 बजे खत्म की है और हम 6 बजे कैसे आ सकते हैं। लेकिन उस वक्त मैं सेट पर आने में 10 मिनट लेट हो गया। इसपर उन्होंने मुझे पूरी यूनिट के सामने डांटा और कहा, "तुम 10 मिनट लेट आए हो।"
बता दें कि विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में अमिताभ बच्चन से पहली बार मुलाकात की। उन्होंने करीब 20 साल तक अमिताभ बच्चन से मिलने का इंतजार किया था। उनके करियर की बात करें तो वह जल्द ही 'द साबरमती रिपोर्ट्स' में नजर आएंगे।
