बॉलीवुड

Bhootnath 3: भूत बनकर बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान की एंट्री ने तिजोरी भर कमाई करेंगे मेकर्स!

Bhootnath 3: अमिताभ बच्चन की हिट हॉरर-कॉमेडी मूवी भूतनाथ को साल 2008 में रिलीज किया गया था। इसकी सक्सेस के बाद फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज किया गया, जिसको दर्शकों का काफी प्यार मिला। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि मेकर्स ने भूतनाथ 3 पर भी काम शुरू कर दिया है।

Image

Amitabh Bachchan and Shah Rukh Khan in Bhootnath 3

Bhootnath 3 Release Date: स्त्री 2 (Stree 2), भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) और मुंज्या (Munjya) जैसी हॉरर कॉमेडी मूवीस इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। यह फिल्म धमाकेदार कलेक्शन के साथ मेकर्स को मालमाल कर चुकी हैं। जिसके बाद अब अमिताभ बच्चन की सुपरहिट हॉरर कॉमेडी मूवी भूतनाथ के दूसरे सीक्वल को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि बीआर फिल्म और टी सीरीज एक साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर काम शुरू कर चुके हैं। वहीं फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई

अमिताभ बच्चन के साथ ही शाहरुख खान की वापसी

फिल्म में अमिताभ बच्चन को लीग रोल में ही कास्ट किया जा सकता है, वहीं मेकर्स का प्लान है कि वह भूतनाथ 3 में शाहरुख खान का भी एक कैमियो रोल रखें, ताकी अमिताभ और शाहरुख खान एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर सकें। हालांकि मूवी को लेकर अभी कोई भी ऑफिशियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, भूतनाथ 3 के लिए बीआर फिल्म्स और टी-सीरीज एक साथ आ रहे हैं और यह स्क्रिप्टिंग स्टेज में है। एक सोर्स ने बताया, 'भूतनाथ 3 इस समय प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है, और मेकर्स भूतनाथ को फिर से बज में लाने के बारे में सोच रहे हैं। अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ, तो भूतनाथ 3, 2026 में रिलीज के लिए 2025 में फ्लोर पर जाएगी।' मेकर्स ने अभी तक कास्टिंग को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया है। हालांकि मेकर्स शाहरुख और अमिताभ की बड़े पर्दे पर वापसी का प्लान बना रहे हैं। फैंस भी इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक्साइटेड हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article