Kaun Banega Crorepati 14 : हिंदी सिनेमा के शंहशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का 11 अक्टूबर 2022 को जन्मदिन आता है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिंग से लेकर उनके स्टाइल तक का हर कोई दीवाना है। बिग बी पिछले 22 साल से कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) होस्ट कर रहे हैं। उनके बिना शायद ये शो अधूरा है। हर साल कौन बनेगा करोड़पति पर बिग बी का बर्थडे खास तरीफे से सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर इस बार शो में उनकी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आएंगे। मेकर्स की तरफ से शो के कई प्रोमो आउट हो चुके हैं। इस बार बिग बी केबीसी के मंच पर अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प खुलासे करने वाले हैं।
प्रोमो में जया बच्चन अमिताभ बच्चन और अभिषेक से हॉटसीट पर बैठकर सवाल पूछेंगी। जया बच्चन के सवाल सुनकर अमित जी हैरान हो जाते हैं। जया के सवाल पर अभिषेक अपने पिता को मजेदार सलाह देते दिखाई दे रहे हैं।
पहली बार शो को होस्ट करेंगी जया बच्चन
पहली बार केबीसी को अमिताभ बच्चन नहीं, उनकी पत्नी जया बच्चन होस्ट करेंगी। जया बच्चन अमिताभ और अभिषेक से अटपटे सवाल पूछती नजर आ रही हैं। वो पूछती हैं कि अगर आपके पास टाइम मशीन हो तो वो किस दौर में लौटना चाहेंगे। इसका जवाब देते हुए अमिताभ काफी इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान उनके गांव की एक झलक देखने को मिलती है। इसके अलावा जया पूछती हैं कि अगर आप एक आइलैंड पर फंस जाते हैं तो आप क्या करेंगे। इस पर अमिताभ जया से ऑप्शन पूछते हैं और जवाब में जया बच्चन कहती हैं कि आपके पास कोई ऑप्शन नहीं है। ये सुनकर बिग बी सोच में पड़ जाते हैं।
अभिषेक ने क्या किया ऐसा जिसे देख भावुक हुए बिग बी
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ को दिया गया म्यूजिकल ट्रिबयूट। प्रोमो में अमिताभ कहते हैं कि क्या हो गया भाई इतनी जल्दी शो बंद हो गया। इसके बाद अभिषेक बच्चन की एंट्री होती है। अभिषेक को देखकर अमिताभ की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। अभिषेक ने अपने पिता के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देखकर भावुक हो गए बिग बी। अभिषेक ने पिता के लिए क्या खास किया, इसके लिए आपको केबीसी का एपिसोड देखना होगा।
