टीवी मसाला

"बदनीयत मर्दों के गुणगान बंद...", मामा ससुर Govinda के खिलाफ खुलकर उतरीं Kashmera Shah

Kashmera Shah Post: गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग तरह-तह की बातें करने लगे हैं।

Image

कश्मीरा शाह ने साधा निशाना (pic credit-instagram)

Kashmera Shah Post: सुपरस्टार गोविंदा (Govinda), सुनीता आहूजा और कोमल रानी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) की एक पोस्ट ने भी सबका ध्यान खींच लिया है। कश्मीरा ने किसी का नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज शेयर किया, जिसे लोग मौजूदा विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में उन लोगों पर निशाना साधा, जो शादीशुदा रिश्तों से जुड़े विवादों और अफेयर्स को ग्लैमराइज करते हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Udta Teer: 'पाकिस्तानी जासूस बना हिंदुस्तानी देशभक्त...' आयुष्मान खुराना का अंदाज देख लोग बोले-'मजा आ गया...')

कश्मीरा शाह ने साधा निशाना

कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर बालकनी में कॉफी पीते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने एक लंबा और कड़ा मैसेज भी लिखा। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे गोविंदा और कोमल रानी को लेकर चल रही चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह यह देखकर हैरान हैं कि लोग एक ‘मिस्ट्री वुमन’ को लेकर इतनी बातें कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी महिलाओं को बढ़ावा नहीं देने की अपील की, जिन पर घर तोड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने उन पुरुषों को भी पसंद करने पर सवाल उठाया, जो अपनी पत्नी को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के साथ आगे बढ़ते हैं।उन्होंने आगे लोगों से ऐसी बातों को बढ़ावा देने के बजाय समझदारी और सही सोच रखने की अपील की।

जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस और मॉडल कश्मीरा शाह की शादी कृष्णा अभिषेक से हुई है, जो गोविंदा के भांजे हैं। गोविंदा और कृष्णा के परिवारों के बीच रिश्तों को लेकर पहले भी काफी चर्चा हो चुकी है। हालांकि, कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम लेकर यह साफ नहीं किया कि वह किसके बारे में बात कर रही हैं। हाल ही में गोविंदा को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ देखा गया था। दोनों के साथ नजर आने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article