टीवी मसाला

गोविंदा की बहू Kashmera Shah के नाक पर लगी गहरी चोट, लंबा पोस्ट शेयर कर फैंस को दिया हेल्थ अपडेट

Kashmera Shah shares health update: बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह के साथ हाल ही में एक बड़ा हादसा हो गया था। अब हादसे के कुछ ही घंटों बाद कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

Image

Kashmera Shah shares health update

Kashmera Shah shares health update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा संग अभी हाल ही में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें अपनी ही गन से अभिनेता के पांव में गोली लग गई थी। काफी समय के बाद अब जब गोविंदा ठीक हुए तो उनकी बहु कश्मीरा शाह के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। अभी कुछ समय पहले कश्मीरा ने खून से लिपटे हुए एक कपड़े की तस्वीर साझा कर अपने फैंस को यह जानकारी दी थी की उनके साथ एक खतरनाक हादसा हो गया है। अब हादसे के कुछ ही घंटों बाद कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

कश्मीरा शाह के साथ अभी हाल ही में एक दर्दनाक हादसा हो गया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कश्मीरा का चेहरा एक्सीडेंट की वजह से पूरी तरीके बिगड़ा हुआ है। उनकी नाक पर पट्टी बंधी है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि हादसे के दौरान एक्ट्रेस की नाक पर गहरी चोट लगी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कश्मीरा ने लंबा-चौड़ा नोट भी साझा किया है। एक्ट्रेस ने अपने एक्सीडेंट के बारे में बताते हुए लिखा "मेरी सोशल मीडिया फेमली और फ़्रेंड्स आप सबके प्यार के लिए धन्यवाद। मैं एक शीशे से टकराई जिससे मेरा चेहरा भी पूरा खराब हो सकता था लेकिन मेरी नाक पर चोट लगी। इस समय मैंने अपने परिवार से दूर थी जिस वजह से मैं और टूट गई।

कश्मीरा शाह ने आगे हेल्थ अपडेट देते हुए बताया की 'मैं लॉस एंजलेस से वापिस आ गई हूँ और मेरी पट्टी भी कल हट जाएगी। मैं आप सभी को थैंक यू बोलना चाहूँगी जिन्होंने भी मेरे लिए प्रार्थना की और उनसे माफी भी मांगूँगी जिन्हें में रिप्लाइ नहीं कर पाई। मैंने दर्द में थी और अभी भी हूँ लेकिन मैं जल्द इंडिया वापिस आ जाऊँगी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article