Karishma Tanna blessed with baby boy: टीवी (TV) इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42 साल की उम्र में करिश्मा तन्ना मां बन गई हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, करिश्मा तन्ना की फैमिली में भी जश्न का माहौल बताया जा रहा है। हर कोई इस नए सफर के लिए एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दे रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-प्रेग्नेंट Karishma Tanna ने बॉस लेडी बन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस की स्माइल पर क्लीन बोल्ड हुए फैंस)
करिश्मा तन्ना ने बेटे को दिया जन्म
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। करिश्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, 'गुरु पूर्णिमा के पावन दिन हमारी सबसे बड़ी खुशी हमारे जीवन में आई है। 29 जुलाई 2026। हमारे छोटे से बेटे, तुम्हारा हमारी दुनिया में स्वागत है।' बता दें कि इसी साल अप्रैल में करिश्मा तन्ना ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने पति वरुण बंगेरा के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उनके घर अगस्त 2026 में नन्हा मेहमान आने वाला है। अब बेटे के जन्म के साथ उनकी यह खुशी पूरी हो गई है।
बताते चलें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने साल 2021 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद 5 फरवरी 2022 को मुंबई में दोनों ने शादी रचाई। उनकी शादी में एकता कपूर, रिद्धि डोगरा, अनीता हसनंदानी समेत कई टीवी सितारे शामिल हुए थे। करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
