टीवी मसाला

Karan Patel की पत्नी Ankita Bhargava के घर में घुसे 2 अनजान आदमी, दिन दहाड़े पिता को बनाया निशाना

Ankita Bhargava Warn Of Scam: करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। अंकिता ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि उनके माता-पिता के घर में दिन दहाड़े दो अनजान लोग घुस आए थे।

Image

ankita bhargava karan patel (photo credit- instagram)

Ankita Bhargava Warn Of Scam: टीवी एक्टर करण पटेल (Karan Patel) की पत्नी अंकिता भार्गव (Ankita Bhargava) के साथ एक हैरान करने वाली घटना घटी है, जिसका खुलासा अंकिता ने सोशल मीडिया पर किया है। अंकिता ने माता-पिता के घर में दिन दहाड़े दो अनजान लोग घुस आए। हैरान करने वाली बात ये है कि उन दोनों आदमियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस को उन पर शक न हो, इसके लिए वे दोनों नकली आईकार्ड तक लेकर आए। इस घटना का खुलासा अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया। इस मौके पर अंकिता ने उस आदमी के कार्ड की फोटो तक शेयर की हैं। (ये भी पढ़ें: 41 साल की उम्र में मां बन रहीं Divyanka Tripathi को बेबी ने मारी जोरदार किक, एक्ट्रेस ने फैंस को दिखाया खास पल)

अंकिता भार्गव के घर में घुसे अनजान लोग

अंकिता भार्गव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शख्स के आईकार्ड की फोटो और हाथ से लिखा हुआ गुजराती में नोट भी दिखाया है। इस पोस्ट के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'कल कुछ ऐसा हुआ जिसने मुझे वास्तव में हिला दिया। और मुझे हर परिवार को ध्यान से पढ़ने की आवश्यकता है जिसमें वृद्ध माता-पिता हैं। मैं दोपहर के समय अपने माता-पिता के घर पहुंची और दो अजनबियों को शांति से हमारे डायनिंग टेबल पर बैठे पाया। उन्होंने खुद को गुजरात की क्राइम विभाग ऑफिसर के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि वे हमारे एक पुराने पड़ोसी की जांच कर रहे थे, जिसने कथित तौर पर धोखाधड़ी की थी और उन्हें केवल मेरे पिता का एक बयान लेना है। वह इस बात की पुष्टि करते हैं कि पड़ोसी अब वहां नहीं रहता है। शुरू में, सब कुछ नॉर्मल लगा। वे शांत और विनम्र थे। अच्छी तरह से बोल रहे थे और आत्मविश्वासी थे। मैंने उनसे आईडी कार्ड भी मांगा और आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने शांति से उन्हें दिखाया और यहां तक कहा, "आप एक फोटो ले सकते हैं।" (ये भी पढ़ें: Anupamaa BTS Photos: दुश्मनी भूल गौतम की बर्थडे पार्टी में जमकर नाची राही, शाह परिवार ने भी मचाया धमाल)
ankita bhargava

ankita bhargava (photo credit- instagram)

अनजान लोगों से कैसे निपटीं अंकिता भार्गव

अंकिता भार्गव ने आगे लिखा, 'यह तुरंत आपकी सुरक्षा कम करता है क्योंकि हमारे दिमाग में धोखेबाज लोग शायद शैडी और नर्वस होते हैं। ये लोग ऐसा नहीं करते। फिर कागज आया। एक गुजराती भाषा में हाथ से लिखा हुआ बयान है। मेरे पापा गुजराती नहीं पढ़ पाते हैं। जब मैंने इस पर सवाल उठाया, तो उनमें से एक ने सहज भाव से कहा कि मैं इसका ट्रांसलेट करके उन्हें समझा दूंगा। अचानक मेरे अंदर से एक आवाज आई- नहीं। मुझे कोई घबराहट या डर नहीं था। मैंने उनसे पूछा कि अगर यह आधिकारिक बयान है, तो यह हाथ से लिखा हुआ क्यों है? यह उस भाषा में क्यों नहीं है जिसे वे समझते हैं? आप एक बुजुर्ग व्यक्ति से अपनी मौखिक भाषा के आधार पर हस्ताक्षर क्यों करवा रहे हैं?"
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article