Divyanka Tripathi Flaunt Baby Bump: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। दिव्यांका शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं और वह एक-एक दिन को खास बनाने की कोशिश कर रही हैं। दिव्यांका अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड के हल पल को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं और अब उन्होंने बेबी से जुड़ी खास चीजें दिखाई है। पहले का दिव्यांका ने वो पल दिखाया है, जब उनके बेबी ने उन्हें किक किया। इसके अलावा, दिव्यांका ने वो तैयारियां भी दिखाई हैं, जो वह अपने बेबी के वेलकम के लिए कर रही हैं। आइए आपको वो फोटोज दिखाते हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर अलग अलग समय की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने लॉन्ग गाउन पहना है और वह अपना बेबी पंब फ्लॉन्ट कर रही हैं। दिव्यांका ड्रेस को भी फ्लॉन्ट करने से पीछे नहीं रहीं। एक्ट्रेस की स्माइल इस फोटो में चार चांद लगा रही हैं।
इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी अपनी मॉर्निंग ड्रिंक बना रही हैं और वह व्हाइट आउटफिट में काफी क्यूट लग रही हैं। एक्ट्रेस हमेशा की तरह इस तस्वीर में भी अपनी स्माइल से फैंस को खुश करने का काम कर रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान इस तस्वीर में प्रेग्नेंसी ग्लो का है, जो दिव्यांका के चेहरे पर दिख रहा है।
विवेक दहिया अपनी पत्नी के प्रेग्नेंसी के दिनों में हर पल साथ ही नजर आते हैं। इस तस्वीर में दिव्यांका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और विवेक बेबी बंप पर किस कर रहे हैं। दिव्यांका के चेहरे पर स्माइल है और विवेक का सारा ध्यान बेबी को किस करने पर हैं। इस तस्वीर में दोनों इस पल को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने बेबी के साथ बिताया हुआ खास पल दिखाया है। एक्ट्रेस को बेबी ने किक मारी और इस मोमेंट को दिव्यांका ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। दिव्यांका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सिर्फ अपना बेबी बंप दिखा रही हैं और वो बेबी बंप हिलता हुआ दिख रहा है। इससे साफ है कि वो बेबी की किक है, जिसे दिव्यांका फील कर रही हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने बेबी के वेलकम की तैयारियां शुरू कर दी है। दिव्यांका बेबी के लिए हाथ से नैपी बनाई है। इस पल को भी एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए दिखाया। इस वीडियो में विवेक नैपी को कैमरे के आगे फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने बेबी के लिए खरीदारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने बेबी के लिए कपड़े और टॉयज खरीद लिए हैं। इस तस्वीर में छोटे छोटे रैक दिख रहे हैं, जिसमें कपड़े हैं और एक बड़ा सा टेडी है। ब्राउन कलर का टेडी बियर काफी सुंदर लग रहा है।
दिव्यांका त्रिपाठी की इन तस्वीरों से साफ है कि वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'पल और लम्हें।' इसके साथ दिव्यांका ने स्माइली का इमोजी भी लगाया। इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं।