Anupamaa Set Photos: टीवी सीरियल अनुपमा में वसुंधरा कोठारी और गौतम का राही के साथ 36 का आंकड़ा है। गौतम और वसुंधरा को शाह परिवार को भी पसंद नहीं करते हैं। तभी तो दोनों मिलकर शाह परिवार के लोगों की जिंदगी नर्क बनाने की कोशिश करते हैं। सीरियल में हमेशा की इन लोगों के बीच ड्रामा देखने के लिए मिला है लेकिन असल जिंदगी में कहानी कुछ और ही है। सीरियल में गौतम का रोल सत्य तिवारी निभा रहे हैं और राही के रोल में अद्रीजा रॉय नजर आ रही हैं। असल जिंदगी में दोनों कलाकार के बीच क्यूट बॉन्डिंग है, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर सामने आई सेट की तस्वीरों में देखने के लिए मिली है।
टीवी सीरियल अनुपमा में सत्य तिवारी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में वह गौतम गांधी का रोल निभा रहे हैं, जो किसी को पसंद नहीं आता। असल जिंदगी में सत्य का बॉन्ड सेट पर सबसे काफी अच्छा है। एक्टर का बर्थडे सेट पर शानदार अंदाज में मनाया गया।
अनुपमा के सेट पर सत्य तिवारी ने बर्थडे केक काटा। इस मौके पर अद्रिजा रॉय सबसे आगे नजर आईं। अद्रिजा रॉय शो में राही का रोल निभा रही हैं, जिसकी सत्य के किरदार गौतम से जरा भी नहीं बनती है। राही गौतम को एक आंख पसंद नहीं करती है, लेकिन इस फोटो से साफ है कि असल जिंदगी में दोनों का बॉन्ड अच्छा है।
सत्य तिवारी के जन्मदिन में अद्रिजा रॉय ने सबसे ज्यादा मस्ती की। अद्रिजा इस पार्टी में सबसे आगे दिखीं। वह हर तस्वीर में आगे रहीं। इतना ही नहीं, केक कटिंग के टाइम भी वह सत्य के पास ही खड़ी दिखीं। कई फैंस इस चीज को नोटिस कर रहे हैं।
इस तस्वीर में सत्य तिवारी अपनी को एक्ट्रेस अलका बडोला कौशल को केक खिला रहे हैं। शो में अलका बडोला कौशल वसुंधरा कोठारी का रोल निभा रही हैं। अलका और सत्य दोनों ही अपने अपने किरदार में शाह परिवार के खिलाफ चालबाजी सोचते रहते हैं। दोनों के साथ में काफी सारे सीन्स होते हैं।
इस तस्वीर में शाह परिवार के लोग भी दिख रहे हैं। तस्वीर में अनुपमा के तमाम कलाकर नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल हो रही हैं। लोगों का मानना है कि असल जिंदगी में सत्य तिवारी काफी अच्छे इंसान है और तभी सभी कलाकार ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया है।
हालांकि, इस मौके पर रुपाली गांगुली नहीं दिखीं। रुपाली सेट से सामने आई किसी भी तस्वीर में नहीं दिखीं। इससे साफ है कि सत्य तिवारी के जन्मदिन के मौके पर वह सेट पर मौजूद नहीं थीं। फैंस रुपाली के गायब होने की वजह पूछ रहे हैं। हालांकि, रुपाली और सत्य के बीच भी अच्छा खासा बॉन्ड हैं।
अनुपमा के सेट की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इन फोटोज पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट में लिखा है, 'रुपाली मैम कहां हैं?' इसके अलावा, कुछ फैंस ने सत्य को गौतम के नाम से बर्थडे विश किया है।