Karan Kundrra & Tejasswi Prakash: टीवी दुनिया की फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के लिए आज का दिन काफी खास है। एक्ट्रेस आज 10 जून को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का जन्म साल 1993 में सऊदी के जेद्दा में हुआ था। तेजस्वी ने अपने करियर में कई नागिन 6, स्वरागिनी जैसे कई अंत हिट सीरियल दर्शकों को दिए। इसी के साथ तेजस्वी ने बिग बॉस सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। आज खास दिन पर तेजस्वी के लिए उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने दिल की बात लिखी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Tejasswi Prakash ने उड़ाया Karan Kundrra की उम्र का मजाक? बोलीं- 'जब इसने डेब्यू किया तब मैं स्कूल में थी')
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को दी बधाई
करण कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर तेजस्वी प्रकाश को उनके 32वें जन्मदिन की शुभकामना दी। वहीं करण ने अपनी और तेजस्वी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को सप्राइज़ दिया। इसी के साथ करण ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि सबसे निडर और सबसे खास छोटी बच्ची को जन्मदिन की बधाई... मुझे तुम्हारा 'मैन' होने पर गर्व है!! ऐसे ही चमकती रहो। पोस्ट को देखने के बाद नेहा धूपिया, सारा गुरपाल जैसे कई स्टार्स ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दे डाली। वहीं करण के इस कैप्शन की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Tejasswi Prakash-Karan Kundrra की सगाई से हुई Anusha Dandekar को जलन? पोस्ट शेयर कर निकाला दिल का गुबार)
Karan Kundrra ने लुटाया Tejasswi Prakash पर लुटाया प्यार/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
